लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर पर पीएम नरेंद्र मोदी के टिप्पणी पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- वह मोहन भागवत की नहीं सुनते 

By भाषा | Updated: January 2, 2019 01:09 IST

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपनी आज की टिप्पणी से अयोध्या मामले को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदी

Open in App

 

राम मंदिर पर प्रधानमंत्री के बयान से साफ है कि वह भागवत की नहीं सुनते: कांग्रेसनयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) राम मंदिर मामले में अध्यादेश से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कटाक्ष किया और कहा कि यह बात साफ हो गयी है कि मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बात नहीं मानते।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपनी आज की टिप्पणी से अयोध्या मामले को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हमारा ये मानना है कि राम मंदिर मुद्दे पर जो निर्णय न्यायालय से आएगा, वह सब पक्षों को मानना चाहिए और सरकार को उसको लागू करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। परंतु मोदी जी ने यह कहकर तो उसको भी पचड़े में डाल दिया कि निर्णय के बाद भी अध्यादेश लाएंगे।' उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आरएसएस एवं भाजपा की मांग को खारिज कर दिया।' उन्होंने कहा, ' एक बात और साफ हो गई कि न वह मोहन भागवत जी की बात मानते हैं और न भाजपा नेताओं की और न किसी और व्यक्ति विशेष की। मुझे उम्मीद है कि उनकी पार्टी के लोगों को अब ये बात समझ आ गई होगी।" दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वकील उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर मुद्दे पर सुनवाई में बाधा पैदा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद आरएसएस ने कहा कि मोदी इस सरकार के कार्यकाल में ही मंदिर का वादा पूरा करें ऐसी भारत की जनता की अपेक्षा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम मंदिरआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे