लाइव न्यूज़ :

75 वर्ष की उम्र में पद छोड़ दें पीएम मोदी?, प्रधानमंत्री बने नितिन गडकरी, कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने सुझाव दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 16:16 IST

संघ प्रमुख भागवत ने बुधवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ विचारक दिवंगत मोरोपंत पिंगले के 75 साल की उम्र के बाद पद छोड़ने संबंधी बयान का हवाला दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए। दावा किया था कि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।इसलिए मुझे लगता है कि गडकरी के लिए समय आ गया है।

शिवमोगाः कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने सुझाव दिया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 वर्ष की उम्र में पद छोड़ देते हैं तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उनके आदर्श उत्तराधिकारी होंगे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हाल में एक बयान में कहा था कि 75 वर्ष की आयु में नेताओं को पद छोड़ देना चाहिए, जिसके बाद कांग्रेस विधायक की यह टिप्पणी आई है। संघ प्रमुख भागवत ने बुधवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ विचारक दिवंगत मोरोपंत पिंगले के 75 साल की उम्र के बाद पद छोड़ने संबंधी बयान का हवाला दिया था।

गोपालकृष्ण ने कहा, ‘‘गडकरी को देश का अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए। इसकी वजह यह है कि गडकरी आम आदमी के साथ हैं। उन्होंने राजमार्गों और अन्य क्षेत्रों में देश के विकास के लिए अच्छा काम किया है। देश की जनता उनकी सेवाओं और उनके व्यक्तित्व से परिचित है।” शनिवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए गोपालकृष्ण ने गडकरी द्वारा कथित तौर पर दिए गए एक बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने देश के गरीबों के प्रति चिंता व्यक्त की थी और दावा किया था कि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इसे देखते हुए ऐसा लगता है कि उनके (गडकरी के) पास (देश के विकास के लिए) एक अवधारणा है और ऐसे लोगों को (प्रधानमंत्री) बनाया जाना चाहिए। मोहन भागवत ने संकेत दिया है कि 75 वर्ष की आयु वाले लोगों को पद छोड़ना होगा इसलिए मुझे लगता है कि गडकरी के लिए समय आ गया है।”

कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को 75 साल की उम्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता मोदी के बारे में नहीं बोल रहा है।

गोपालकृष्ण ने दावा किया भाजपा के लोगों ने उन्हें (येदियुरप्पा को) इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘वह (येदियुरप्पा) एक वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने भाजपा को खड़ा किया और राज्य की सत्ता में लाए। मोदी जी के साथ अलग व्यवहार क्यों?

क्या मोदी के निर्देश पर ही येदियुरप्पा को पद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया था?” उन्होंने कहा, “मोहन भागवत ने भी यही कहा है कि 75 साल की उम्र के बाद किसी को सत्ता में नहीं रहना चाहिए और दूसरों को मौका दिया जाना चाहिए इसलिए मुझे लगता है कि गडकरी को मौका दिया जाएगा।”

टॅग्स :नितिन गडकरीकर्नाटकआरएसएसBJPनागपुरमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो