लाइव न्यूज़ :

PM Modi Oath ceremony Live: पहली बार लोकसभा चुनाव जीते, जानें कौन हैं पीयूष वेदप्रकाश गोयल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 21:01 IST

PM Modi Oath ceremony Live: संसद के उच्च सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई मौकों पर सरकार की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देदे भारत जैसी ट्रेनों को बढ़ावा देने में इनकी पहल को काफी सराहा गया।संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सदन के नेता का एक बड़ा दायित्व सौंपा।जुलाई 2022 में वह तीसरी बार निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे थे। 

PM Modi Oath ceremony Live: केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे और अहम मंत्रालयों का प्रभार संभाल चुके भाजपा नेता पीयूष गोयलमुंबई उत्तर सीट से भारी मतों के अंतर से 2024 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। गोयल 2010 से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने संसद के उच्च सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई मौकों पर सरकार की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया। पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंड और एलएलबी की डिग्री रखने वाले पीयूष गोयल (59) भले ही एक राजनीतिक परिवार से आते हो लेकिन उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपने बेहतरीन काम और अपनी मृदुभाषा के कारण अपने मित्रों ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों के बीच भी सम्मान अर्जित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछली दो सरकारों में विभिन्न समयों पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय, नवीनीकृत एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के साथ साथ कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय का प्रभार भी संभाला था। रेल मंत्री के तौर पर गोयल का कार्यकाल काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस दौरान देश भर के रेल नेटवर्क को मजबूत करने तथा उन्नत प्रौद्योगिकी की मदद से उनका उन्नयन करने तथा वंदे भारत जैसी ट्रेनों को बढ़ावा देने में इनकी पहल को काफी सराहा गया।

गोयल की मंत्री के तौर पर कार्य करने की शैली, उनकी मृदुभाषा और मित्रतापूर्ण स्वभाव के चलते ही भाजपा ने 2021 में उन्हें संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सदन के नेता का एक बड़ा दायित्व सौंपा। गोयल ने राजनीति में आने के बाद खुद को सफल प्रशासक साबित किया। गोयल ने 2024 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा।

उनकी पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर संसदीय सीट से उतारा। इससे पहले जुलाई 2022 में वह तीसरी बार निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे थे। मुंबई में 13 जून 1964 को जन्मे पीयूष एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दिवंगत वेद प्रकाश गोयल भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 2001 से 2003 तक केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे।

इसके अलावा वह करीब दो दशक तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रहे। पीयूष की मां चंद्रकांता गोयल मुंबई से तीन बार महाराष्ट्र विधानसभा में चुनी गईं। गोयल अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए 1984 में भाजपा में शामिल हुए और उन्होंने भी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में सरकारी उम्मीदवार के तौर पर भी सेवाएं दीं।

भाजपा ने साल 2014 के चुनाव के दौरान गोयल को पार्टी के विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रचार की जिम्मेदारी दी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। गोयल जुलाई 2010 में पहली बार और जुलाई 2016 में दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बने। गोयल ने राज्यसभा में अपनी किशोरावस्था का पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा एक प्रसंग उच्च सदन में सुनाया था।

उन्होंने बताया कि वाजपेयी एक बार महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए वह कुर्ता-पायजामा पहने हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाजपेयी ने जब उन्हें अपने साथ हेलीकाप्टर में चलने को कहा तो वह तुरंत तैयार हो गये।

उनके अनुसार वह अगले तीन-चार दिन वाजपेयी के साथ जगह-जगह जाते रहे। इस बीच, उन्होंने जब वाजपेयी को बताया कि वह जो कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, उसके अलावा उनके पास कोई कपड़ा नहीं है। गोयल के अनुसार यह बात सुनकर वाजपेयी काफी हंसे और उन्होंने एक नया कुर्ता-पायजामा मंगवा कर किशोर पीयूष को दिया।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहपीयूष गोयलनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो