लाइव न्यूज़ :

Plane Crash: क्यों और कैसे हुआ अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त?

By रुस्तम राणा | Updated: June 12, 2025 15:24 IST

नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि सह-पायलट ने एटीसी को मेडे कॉल किया था, लेकिन उसके बाद विमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Open in App

Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के अहमदाबाद-लंदन विमान ने उड़ान भरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मेडे कॉल दिया था और वह भी एयरपोर्ट की परिधि के बाहर दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ ही क्षण पहले। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर नामक इस विमान में 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।

नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि सह-पायलट ने एटीसी को मेडे कॉल किया था, लेकिन उसके बाद विमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बयान में कहा गया है, "विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे और कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले एलटीसी हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था। एटीसी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर रवाना हुआ।"

बयान में कहा गया, "इसने एटीसी को मेडे कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।" 

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे। एयर इंडिया ने एक्स पर एक बयान में घटना की पुष्टि की। ट्वीट में कहा गया, "अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एआई171 आज 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।"

टॅग्स :एयर इंडियाDGCAअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर