लाइव न्यूज़ :

15000 से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह, ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन राशि दोगुनी, लालू प्रसाद भी योजना के लाभार्थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2025 18:32 IST

‘‘छह महीने से ज़्यादा जेल में रहने वाले ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है, और कम अवधि की जेल की सज़ा काटने वालों की पेंशन 7,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद भी इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं।मुख्यमंत्री पेंशन के लिए आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं।अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने बुधवार को ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन राशि में दोगुनी वृद्धि की घोषणा की। ये राजनीतिक कार्यकर्ता आपातकाल के दौरान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का समर्थन करने के लिए जेल गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई।

नीतीश कुमार स्वयं आपातकाल की घोषणा से एक साल पहले 1974 में शुरू हुए ‘जेपी आंदोलन’ में एक प्रमुख व्यक्ति थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘छह महीने से ज़्यादा जेल में रहने वाले ‘जेपी सेनानियों’ की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है, और कम अवधि की जेल की सज़ा काटने वालों की पेंशन 7,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।’’

यह फैसला राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है। कुमार ने 2009 में जयप्रकाश नारायण के नाम पर पेंशन योजना शुरू की थी। हालांकि मुख्यमंत्री पेंशन के लिए आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए कभी आवेदन नहीं किया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब