लाइव न्यूज़ :

इस साल चुनावों के दौरान पार्टियों को मिले 1,100 करोड़ रुपये, प्रचार पर बड़ा खर्च: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस सहित उन्नीस राजनीतिक दलों ने 2021 में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के दौरान 1,100 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए। इन दलों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा स्टार प्रचारकों के लिए विज्ञापनों और यात्रा मद में गया। एक अध्ययन में शुक्रवार को यह कहा गया।

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को सबसे ज्यादा 611.69 करोड़ रुपये मिले और उसने 252 करोड़ रुपये खर्च किए। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, भाजपा ने मीडिया में विज्ञापन सहित प्रचार पर 85.26 करोड़ रुपये और स्टार प्रचारकों तथा अन्य नेताओं की यात्रा पर 61.73 करोड़ रुपये खर्च किए।

कांग्रेस को 193.77 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई और पार्टी ने 85.62 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें प्रचार पर 31.45 करोड़ रुपये और यात्रा खर्च के लिए 20.40 रुपये शामिल हैं। तीसरे स्थान पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) रही। पार्टी को 134 करोड़ रुपये की रकम मिली। द्रमुक ने कुल 114.14 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने प्रचार पर 52.144 करोड़ रुपये और अपने स्टार प्रचारकों तथा अन्य नेताओं की यात्रा के लिए 2.41 करोड़ रुपये खर्च किए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को कुल 79.24 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 56.32 करोड़ रुपये, अन्नाद्रमुक को 14.46 करोड़ रुपये और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को 8.05 करोड़ रुपये मिले। रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के दौरान 2021 में 19 राजनीतिक दलों द्वारा एकत्र किया गया कुल धन 1,116.81 करोड़ रुपये था और कुल खर्च 514.30 करोड़ रुपये हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्रिकेटमुंबई इंडियंस से बाहर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या?, पंजाब किंग्स के खिलाफ कौन कर रहा कप्तानी, देखिए प्लेइंग इलेवन

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन