लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंक के लिए पाकिस्तान की नई चाल, बड़ी सख्या में हथगोले और पिस्तौल भेजने की कोशिश में जुटा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 30, 2021 15:27 IST

अधिकारियों की मानें तो कश्मीर में हथगोलों के हमले बढ़े हैं। आधिकारिक आंकड़ा इसकी भी पुष्टि करता है कि आतंकी अब ब्लैंक रेंज से हमलों की खातिर पिस्तौलों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में एक्टिव आतंकियों को आ रही हथियारों की जबरदस्त कमी को दूर करने की कोशिश में पाकिस्तानी सेना अब अधिक से अधिक हथगोलों को कश्मीर में भिजवाने लगी है। उड़ी में एक सप्ताह के भीतर मारे गए 7 आतंकियों के कब्जे से बरामद हथगोलों की गिनती इसका सबूत है। पिस्तौलें भी अब अधिक मात्रा में भिजवाई जा रही हैं।

सेनाधिकारियों का मानना था कि पहले कभी इतनी संख्या में उस पार से हथगोले नहीं भेजे गए थे। उड़ी में तैनात एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें हथगोलों तथा पिस्तोलों को एलओसी के पार भिजवाना आसान लगता है क्योंकि न तो यह ज्यादा भारी होते हैं और न ही ज्यादा जगह लेते हैं।'

करीब 150 हथगोले मारे गए 7 तथा जिन्दा गिरफ्तार एक आतंकी के कब्जे से बरामद किए गए। सिर्फ तीन से ही 70 से अधिक बरामद हुए हैं। इस बार एलओसी पर होने वाली मुठभेड़ों में मारे गए आतंकियों से एके राइफलें कम ही मिली हैं। उनके स्थान पर पिस्तौलें ही बरामद हुई हैं।

अधिकारियों की मानें तो कश्मीर में हथगोलों के हमले बढ़े हैं। आधिकारिक आंकड़ा इसकी भी पुष्टि करता है कि आतंकी अब ब्लैंक रेंज से हमलों की खातिर पिस्तौलों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। सिर्फ मारे गए आतंकियों के कब्जे से ही नहीं बल्कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्करों के अतिरिक्त जिन आतंकी ठिकानें का भांडा फोड़ा गया है वहां से भी हथगोले और पिस्तौलें अधिक मात्रा में बरामद हुए हैं।

एक सूत्र के मुताबिक हथगोलों तथा पिस्तौलों का इस्तेमाल नए भर्ती किए गए आतंकियों के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाने लगा हैं। वे उन्हें हथगोला या पिस्तौल देकर हमलों के लिए भिजवा रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट