लाइव न्यूज़ :

Omicron In India: राजस्थान में 23 और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित, तमिलनाडु का बुरा हाल, 11 नए केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 17:37 IST

Omicron In India:ओमीक्रोन के कुल 69 मामले हो गये हैं । उन्होंने बताया कि इनमें जयपुर के 39, सीकर के चार, अजमेर के 17, उदयपुर के चार, भीलवाड़ा के दो, अलवर का एक, जोधपुर का एक तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए 46 में से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।कोरोना वायरस से संक्रमित 438 लोग उपचाराधीन थे।सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में पृथक किया जा रहा है।

Omicron In India: राजस्थान में 23 और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकरी दी । राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को राज्य में ओमीक्रोन के 23 नए मामले सामने आये हैं।

इनमें से अजमेर के 10, जयपुर के नौ, अलवर एक, भीलवाड़ा के दो तथा जयपुर का एक व्यक्ति शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार इन संक्रमित व्यक्तियों में से चार विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने वाले हैं जबकि दो व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में पृथक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के कुल 69 मामले हो गये हैं । उन्होंने बताया कि इनमें जयपुर के 39, सीकर के चार, अजमेर के 17, उदयपुर के चार, भीलवाड़ा के दो, अलवर का एक, जोधपुर का एक तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है। पहले ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए 46 में से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम तक राज्य में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 438 लोग उपचाराधीन थे।

तमिलनाडु में ओमीक्रोन के 11 नए मामले सामने आए, चेन्नई में फिर बना निरुद्ध क्षेत्र

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा राज्य में ओमीक्रोन के 11 और मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि अब तक सामने आए किसी भी मरीज में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये सभी मरीज कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस और इसके स्वरूप से बचाव के लिए लोगों को टीके की खुराक लेनी चाहिए। चेन्नई के अशोक नगर में कोविड-19 के पहले निरुद्ध क्षेत्र का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि 129 नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के पास भेजे गए थे। मंगलवार को संस्थान ने 11 में संक्रमण की पुष्टि की।

इससे पहले 39 नमूनों में नए स्वरूप की पुष्टि हो चुकी है। मंत्री के साथ मुआयना करने के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णन, ग्रेटर चेन्नई निगम आयुक्त जगदीप सिंह बेदी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। अब तक ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 29 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए कॉमेडियन वाडीवेलु और निर्देशक सीराज समेत अन्य में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। टीकाकरण कोविड-19 के खिलाफ लोगों की रक्षा करता है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन तीन जनवरी को पोरूर में एक शिविर में 15-17 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे और इसके साथ ही इसे राज्य भर के सभी विद्यालयों में एक साथ यह शुरू किया जायेगा। राधाकृष्णन ने कहा कि शहर में लॉकडाउन हटने के बाद से अशोक नगर पहला निरुद्ध क्षेत्र है। दो-तीन दिन पहले यहां एक स्थान से संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529राजस्थानजयपुरकोविड-19 इंडियाTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप