लाइव न्यूज़ :

Odisha government: त्योहार पर तोहफा?, 9200 कनिष्ठ शिक्षकों की सेवा नियमित, ओडिशा सरकार ने दी खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 08:41 IST

Odisha government: ओडिशा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त 16,009 कनिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी दिए।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में यहां कलिंग स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र दिये। संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग के लेवल-पांच (ए) के पद पर नियमित किया गया है।स्कूल एवं सर्व शिक्षा विभाग ने इस फैसले की जानकारी प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को  दी।

Odisha government: ओडिशा सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत 9200 कनिष्ठ शिक्षकों की सेवा को नियमित कर दिया है। एक आधिकारिक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है। स्कूल एवं सर्व शिक्षा विभाग ने इस फैसले की जानकारी प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को  दी। विभाग ने बताया कि शिक्षकों की करियर उन्नयन नीति के अनुसार, कनिष्ठ शिक्षकों (योजनाबद्ध), जिन्हें शिक्षा सहायक और जूनियर शिक्षक (अनुबंधित) भी कहा जाता है, को छह साल की निरंतर और संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग के लेवल-पांच (ए) के पद पर नियमित किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अप्रशिक्षित कनिष्ठ शिक्षकों और ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटीईटी) उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को नियमित नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त 16,009 कनिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में यहां कलिंग स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र दिये। 

टॅग्स :Mohan Majhiधर्मेंद्र प्रधानDharmendra Pradhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा