लाइव न्यूज़ :

Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: सैनी कैबिनेट में 13 मंत्री?, 5 ओबीसी, 2 दलित और 2 जाट पर दांव, समझिए गणित, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2024 14:50 IST

Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देNayab Singh Saini Oath Ceremony Live:  Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live:  Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: 

Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचकुला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और सभी नवनियुक्त मंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। भाजपा विधायक अनिल विज, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह, तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी, अटेली से विधायक आरती सिंह राव और रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। सैनी ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में 5 ओबीसी, दो दलित और 2 जाट हैं। 

उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और आंध्र प्रदेश सहित कई राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सैनी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 2014 के संकल्प पत्र और 2019 के संकल्प पत्र को देखें, हमने उन्हें पूरी तरह से लागू किया और अब हमारी सरकार इस संकल्प पत्र को भी लागू करेगी।’’ हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया।

हिसार से विधायक सावित्री जिंदल समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भी पार्टी को समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। सैनी (54) ने बुधवार को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

भाजपा ने अपनी परंपरा से हटकर घोषणा की थी कि विधानसभा चुनावों के बाद अगर पार्टी हरियाणा में सत्ता में लौटती है तो सैनी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के ओबीसी चेहरे सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से 16,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?