लाइव न्यूज़ :

एगरा बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 19, 2023 19:27 IST

16 मई को पूर्वी दिनीपुर जिले के खादिकुल गांव में उसके पटाखा कारखाने में हुए बड़े विस्फोट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि कारखाने का मालिक लंबे समय से पटाखों के अलावा बम बनाने में लगा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Open in App
ठळक मुद्देएगरा बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगीअवैध पटाखा कारखाने में लगी आग का स्वत: संज्ञान लिया हैप्रशासन पर शिकायत के बावजूद भी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में एक अवैध पटाखा कारखाने में लगी आग का स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले में एनएचआरसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मानवाधिकार निकाय ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति, पीड़ितों के मेडिकल रिकॉर्ड और राज्य द्वारा दिए गए मुआवजे का विवरण भी मांगा है। दरअसल 16 मई को पूर्वी मिदनापुर के एगरा में अवैध पटाखा कारखाने में लगी आग के बाद विस्फोट से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि कारखाने का मालिक लंबे समय से पटाखों के अलावा बम बनाने में लगा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में कही गई बातें सही हैं तो संबंधित सार्वजनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण विस्फोट के पीड़ितों के मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। आयोग ने कहा है कि शिकायत के बावजूद भी स्पष्ट रूप से मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना गंभीर मामला है।

बता दें कि मामला सामने आने के बाद इसकी जांच सीआईडी भी कर रही है। 16 मई को पूर्वी दिनीपुर जिले के खादिकुल गांव में उसके पटाखा कारखाने में हुए बड़े विस्फोट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अधिकारियों ने जांच में पाया कि कृष्णपाड़ा बाग उर्फ ​​भानु बाग अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक है जो कि हादसे में खुद भी बुरी तरह से झुलस गया था।

इस बीच खबर है कि एगरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मौसम चक्रवर्ती का तबादला हो गया है। मौसम चक्रवर्ती की जगह स्वपन गोस्वामी को थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालNHRCMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र