लाइव न्यूज़ :

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने थियेटर फिर से खोलने की अपील की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:05 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से राज्य में सिनेमाघरों को ''तत्काल आधार'' पर फिर से खोलने का आग्रह करते हुए दावा किया कि सिनेमा उद्योग को 4,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

फिल्म उद्योग पर कोरोना वायरस महामारी का भारी प्रभाव पड़ा क्योंकि पूरे देश में कई फिल्मों की शूटिंग और थियेटरों को दो बार बंद किया जा चुका है।

मार्च 2020 में जब देश में महामारी फैलनी शुरू हुई तो फिल्म निर्माण गतिविधियों और थियेटर व्यवसाय में ठहराव आ गया। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर से देश के विभिन्न हिस्सों में गतिविधियां कुछ महीनों के लिये फिर से शुरू हुईं। इस साल अप्रैल में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते उसी महीने से पूरे भारत में थियेटर बंद हैं।

एमएआई ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा अपने पत्र में कहा कि थियेटर बंद होने के कारण, मार्च 2020 से सिनेमा जगत को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि, “महाराष्ट्र के सिनेमा जगत को मार्च 2020 से 400 करोड़ रुपये की मासिक दर से लगभग 4,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।''

संगठन ने महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघरों के तत्काल खोलने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू