लाइव न्यूज़ :

मप्र के गृहमंत्री ने जया बच्चन की मां को भाजपा के कार्यक्रम में आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:59 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अभिनेत्री एवं राजनेता जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को भाजपा द्वारा यहां आयोजित किये जाने वाले बंगाली समुदाय के लोगों के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

मिश्रा ने यहां भादुड़ी से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा नेता तपन भौमिक ने यहां रह रहे बंगाली समाज के लोगों की एक बैठक बुलाई है। मैंने उनसे (भादुड़ी) अनुरोध किया है कि अगर उनका स्वास्थ्य बेहतर हो तो वह बैठक में उपस्थित हों।’’

भादुड़ी (90) कई दशकों से भोपाल में रह रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम भोपाल में रह रहे बंगाली मूल के लोगों से अपील करेंगे कि वे राष्ट्रवाद के मुद्दे पर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) जी के साथ जुड़ें और मुख्यधारा में शामिल हों।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने भादुड़ी के साथ मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में भी चर्चा की, मिश्रा ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें पश्चिम बंगाल के बिगड़ते हालात के बारे में बताया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जो ‘भुखमरी और बेरोजगारी’ फैल रही है, उसका एक ही समाधान है, मोदी। इसलिये मुख्यधारा में आने का समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने