लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे में 2 लाख से भी ज्यादा पद हैं खाली, उत्तर रेलवे में संख्या सबसे अधिक, सरकार ने संसद में दी जानकारी

By आजाद खान | Updated: August 8, 2023 08:34 IST

बता दें कि जन पदों में अभी तक कोई नियुक्तियां नहीं हुई है उसमें उत्तर रेलवे में ज्यादा संख्या में पदें खाली है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे में 2 लाख से भी ज्यादा पदें खाली है और इस पर अभी तक भर्ती नहीं हुई है। इसकी जानकारी एक सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी है। उनके अनुसार, उत्तर रेलवे में संख्या सबसे अधिक पदें खाली है।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में खाली पदों को लेकर एक सरकारी डेटा सामने आया है। डेटा के अनुसार, इंडियन रेलवे के सभी जोन में भारी मात्रा में ग्रुप सी पद खाली है और इसकी संख्या करीब दो लाख से भी ज्यादा है। 

यही नहीं ग्रुप ए और बी पदों में दो हजार तक पोस्ट खाली है। ये डेटा रेल मंत्री द्वारा राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर दौरान दिया गया है। बता दें कि देश भर में नौकरियों को लेकर कई बार विवाद हो चुका है और युवाओं द्वारा सरकार पर नौकरी न देने का आरोप भी पहले लग चुके है। 

क्या कहा रेल मंत्री ने

एक प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा है कि रेलवे के सभी जोन के ग्रुप सी पोस्ट के 2,48,895 पद खाली है। उनके अनुसार, ग्रुप ए और बी पदों में 2070 पद पर नियुक्तियां नहीं हुई है और ये भी खाली है। 

बता दें कि रेलवे में इन खाली पदों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर रेलवे में है। ऐसे में जो पदें खाली है वे ज्यादातर रेल संरक्षा वर्ग के हैं। इन खाली पदों पर बोलते हुए रेलवे ने कहा है कि इसे भरने की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। 

केंद्रीय रेल मंत्री ने क्या कहा 

खाली पदों पर बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि 1 जुलाई 2023 के डेटा के अनुसार, रेलवे में कुल 2,50,965 पद खाली हैं। ऐसे में इन पदों में अराजपत्रित कैटेगरी के 2,48,895 और राजपत्रित कैटेगरी के 2070 पद खाली है। 

वहीं अगर बात करेंगे अलग-अलग रेलवे की तो केंद्रीय रेल मंत्री के अनुसार, उत्तर रेलवे में सबसे ज्यादा 32468 पद, पूर्वी रेलवे में 29869, पश्चिमी रेलवे में 25597 व मध्य रेलवे में 25281 पद खाली है। एक तरफ जहां सरकार पर नौकरी नहीं देने का आरोप लगता है तो वहीं दूसरी ओर सरकार लाखों युवाओं को नौकरी देने का दावा करती है। 

टॅग्स :भारतीय रेलनौकरीअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी