लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet 3.0: दस साल बाद फिर केंद्र में मंत्री बने जितिन प्रसाद, राहुल गांधी के दोस्त रहे...

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 9, 2024 21:44 IST

Modi Cabinet 3.0: दो बार के सांसद रहे जितिन प्रसाद बीते विधानसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देजितिन प्रसाद ने यूपी में प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना शुरू किया. जितिन प्रसाद के सियासी प्रभाव वाले क्षेत्र में भाजपा को जीते मिली. भाजपा ने उन्हें अपना युवा ब्राह्मण चेहरा बताना शुरू किया.

Modi Cabinet 3.0: केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पीलीभीत संसदीय सीट से चुनाव जीते जितिन प्रसाद भी मंत्री बन रहे हैं. राहुल गांधी के मित्र रहे जितिन प्रसाद केंद्र में  मनमोहन सिंह की सरकार में भी मंत्री रहे थे. इस तरह से करीब दस साल बाद वह केंद्र की कैबिनेट में वापसी करने वाले यूपी के सबसे युवा मंत्री हैं. जितिन प्रसाद वर्तमान में योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं. मोदी कैबिनेट में उनका चयन ब्राह्मण कोटे के मंत्री के रूप में भी किया गया हैं. दो बार के सांसद रहे जितिन प्रसाद बीते विधानसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे. भाजपा ने उन्हें राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाकर कैबिनेट में शामिल किया और उन्हें प्राविधिक शिक्षा मंत्री बनाया.

सरकार में मिली इस ज़िम्मेदारी को गंभीरता से लेकर हुए जितिन प्रसाद ने यूपी में प्रबुद्ध सम्मेलनों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना शुरू किया. जिसके चलते जितिन प्रसाद के सियासी प्रभाव वाले क्षेत्र में भाजपा को जीते मिली. इसी के बाद योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें पीडबल्यूडी जैसे बड़े विभाग का मंत्री बना कर भाजपा ने उन्हें अपना युवा ब्राह्मण चेहरा बताना शुरू किया.

इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हे पीलीभीत सीट से वरुण गांधी के स्थान पर चुनाव लड़ाने के फ़ैसला किया. पीलीभीत में जितिन प्रसाद का मुक़ाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के पांच बार विधायक रहे भगवत सरन ग्नागवार से हुआ जिन्हे हराकर जितिन प्रसाद पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरे. और उन्हे अब जीत के तोहफे के रूप में केंद्र के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

वर्ष 2004 में राजनीति में आए

जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के बड़े नेता थे. शाहजहांपुर में उनके पिता को लोग सम्मान से बाबा साहब कहते थे. कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे जितेंद्र प्रसाद प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार भी रहे. ऐसे तेजतरार पिता के पुत्र जितिन प्रसाद वर्ष 2004 में राजनीति में आए उन्होने शाहजहांपुर और उसे बाद धौरहरा सीट से चुनाव लड़ा.

31 वर्ष की उम्र में वह पहली बार सांसद बने. केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार में वह सबसे युवा मंत्री रहे थे. उन्होने मनमोहन सिंह की सरकार में इस्पात और पेट्रोलियम जैसे बड़े मंत्रालय संभाले थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दोस्त रहे जितिन प्रसाद को अब केंद्र की सरकार में कार्य करने का मौका मिल रहा है.  

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीजितिन प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ