लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: मिजोरम सीएम की बेटी ने डॉक्टर पर किया हमला, पिता ने कहा सॉरी तो भाई ने भी मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 12:18 IST

अपने बेटी द्वारा डॉक्टर से मारपीट पर बोलते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा, “हम चाहते हैं कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।”

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम के सीएम जोरमथांगा की बेटी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में महिला एक डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद सीएम जोरमथांगा और उनके बेटे ने माफी भी मांगी है।

आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपनी बेटी द्वारा एक डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि वह अपनी बेटी के व्यवहार को किसी भी तरह सही नहीं ठहरा सकते। 

दरअसल, मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में एक क्लिनिक में एक डॉक्टर को पीटते देखा जा सकता है। इस घटना के बाद सीएम जोरमथांगा ने माफी मांगी है। 

हमले से गुस्साएं डॉक्टरों ने किया था विरोध प्रदर्शन  

इस घटना से चिकित्सकों में रोष है और शनिवार को आठ सौ से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मिजोरम इकाई के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। 

क्या है पूरा मामला

प्रदर्शनकारियों में से एक एल. हमार ने कहा कि छांगते ने बुधवार को आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लिनिक पर अपॉइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिसपर वह क्रुद्ध हो गईं और उन्होंने हमला किया। 

सीएम जोरमथांगा ने खुद जाकर पीड़ित डॉक्टर से मांगी माफी

आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, “हम चाहते हैं कि चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।” ऐसे में मुख्यमंत्री ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उन्होंने चर्म रोग विशेषज्ञ के पास जाकर उनसे माफी मांगी। जोरमथांगा ने छांगते के विरुद्ध “कड़ी कार्रवाई” नहीं करने के लिए आईएमए को धन्यवाद भी दिया है। 

क्या कहा सीएम जोरमथांगा ने, भाई ने भी मांगी माफी

इस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉक्टर के प्रति मेरी बेटी के व्यवहार के बचाव में हमें कुछ नहीं कहना। हम जनता और डॉक्टर से माफी मांगते हैं।” इससे पहले छांगते के भाई रामथानसियामा ने भी सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि मानसिक तनाव के कारण उनकी बहन ने आपा खो दिया था।

टॅग्स :Mizoram Governmentवायरल वीडियोडॉक्टरइंस्टाग्रामInstagram
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र