लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फुटबॉलर मेसी के फैंस हुए निराश, कहा 'बिल्कुल बेकार इवेंट था!'...

By संदीप दाहिमा | Updated: December 13, 2025 14:10 IST

लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मेसी महज़ करीब 10 मिनट के लिए ही नजर आए, जिससे हजारों फैंस निराश हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे“मेसी आए… और चले गए! सॉल्ट लेक स्टेडियम में 10 मिनट में खत्म हुआ GOAT टूर”VIDEO: फुटबॉलर मेसी के फैंस हुए निराश, कहा 'बिल्कुल बेकार इवेंट था!'...

लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मेसी महज़ करीब 10 मिनट के लिए ही नजर आए, जिससे हजारों फैंस निराश हो गए। बताया जा रहा है कि यह इवेंट लगभग 45 मिनट तक चलने वाला था, लेकिन तय समय से पहले ही खत्म हो गया। मेसी के जल्दी रवाना होने के बाद स्टेडियम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। नाराज़ फैंस ने गुस्से में आकर वहां मौजूद कुर्सियों और अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया। कई फैंस ने इस पूरे कार्यक्रम को लेकर खराब मैनेजमेंट और झूठे वादों के आरोप लगाए।

फैंस का कहना है कि अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए उन्होंने महंगे टिकट खरीदे थे, लेकिन सिर्फ 10 मिनट की मौजूदगी ने उनके पैसे और समय दोनों को बेकार कर दिया। एक फैन ने ANI से बातचीत में कहा कि इवेंट पूरी तरह निराशाजनक रहा। उनके मुताबिक, मेसी चारों ओर से नेताओं और मंत्रियों से घिरे रहे, जिससे आम दर्शक उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए। न तो उन्होंने कोई किक लगाई और न ही कोई पेनल्टी ली। साथ ही, कार्यक्रम में शाहरुख खान को लाने का वादा भी किया गया था, जो पूरा नहीं हुआ। कुल मिलाकर, मेसी के इस टूर की शुरुआत उम्मीदों के विपरीत रही और फैंस के बीच भारी नाराज़गी देखने को मिली।

टॅग्स :लियोनेल मेसीकोलकाताफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा