लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन से जुड़े आरोपों पर भारत सरकार ने दी सफाई, कहा- नहीं लिया राजनीति दबाव में निर्णय, वैज्ञानिक मानदंडों का किया गया पालन

By रुस्तम राणा | Updated: November 17, 2022 14:12 IST

भारत सरकार ने कहा कि आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी देने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा- राजनीतिक दबाव के कारण कोवैक्सीन के लिए विनियामक अनुमोदन का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक हैंकहा- वैक्सीन को मंजूरी देने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निर्धारित मानदंडों का पालन किया गयावहीं वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने भी मीडिया की खबरों का खंडन किया

नई दिल्ली: भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर भारत सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि कोवैक्सीन को जल्दबाजी और राजनीतिक दबाव में मंजूरी दी गई है।

भारत सरकार ने गुरुवार को इन मीडिया रिपोर्ट्स को भ्रामक बताया साथ ही सफाई में कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण कोवैक्सीन के लिए विनियामक अनुमोदन का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक हैं। केंद्र सरकार ने कहा आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए कोविड-19 टीकों को मंजूरी देने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया था। 

वहीं वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनी बायोटेक की ओर से मीडिया की खबरों का खंडन किया गया। साथ ही बयान जारी कर कंपनी ने यह का कि हम कुछ चुनिंदा व्यक्तियों और समूहों द्वारा कोवैक्सीन के खिलाफ लक्षित आख्यान की निंदा करते हैं, जिनके पास टीके या वैक्सीन विज्ञान में कोई विशेषज्ञता नहीं है। यह सर्वविदित है कि उन्होंने महामारी के दौरान गलत सूचना और फर्जी खबरों को बनाए रखने में मदद की। 

बता दें की भारत में कोरोना के खिलाफ तीन वैक्सीनों का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं भारत बायोटेक की कोवैक्सीन इनमें से एक है, यह स्वदेशी वैक्सीन है। दूसरी वैक्सीन कोविशील्ड भी स्वदेशी वैक्सीन है और इसके अलावा रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन भी लगाई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कोवैक्सीन को इमजेंसी यूज के लिए स्वीकृति प्रदान की थी।

साथ ही मशहूर मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' ने कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' का लोहा माना था। जर्नल ने अपने तीसरे चरण के ट्रायल पर यह पाया है कि कोवैक्सीन की दो डोज कोविड-19 के खिलाफ 77.8 फीसदी असरकारक है। इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने बनाया है। 

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा