लाइव न्यूज़ :

मऊ सीट उपचुनाव 2025ः अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म?, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा- सीट हमारी और हम लड़ेंगे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 14:10 IST

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "वह सीट हमारी है.... उस पर हमारी पार्टी (उपचुनाव) लड़ेगी।"

Open in App
ठळक मुद्दे नफरत भारत भाषण देने के आरोप में अदालत द्वारा 2 साल कैद की सजा सुनाई।सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है और पार्टी अध्यक्ष राजभर राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की मऊ सीट से अपने विधायक अब्बास अंसारी को भड़काऊ भाषण के मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त किये जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सोमवार को कहा कि यह उसकी सीट है और वह इसके लिए होने वाला उपचुनाव लड़ेगी। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "वह सीट हमारी है.... उस पर हमारी पार्टी (उपचुनाव) लड़ेगी।"

अब्बास अंसारी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत सुभासपा के टिकट पर मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। नफरत भारत भाषण देने के आरोप में अदालत द्वारा 2 साल कैद की सजा सुनाई जाने के चलते उन्हें विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब यह सीट रिक्त घोषित कर दी गई है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अगर अदालत किसी सदस्य को दो साल या उससे ज्यादा की सजा सुनाती है तो उसकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने का प्रावधान है। सुभासपा वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है और पार्टी अध्यक्ष राजभर राज्य में कैबिनेट मंत्री हैं।

अंसारी को लेकर पार्टी के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा, "अगर वह अदालत जाते हैं, तो पार्टी उनके साथ है। फिलहाल उच्च न्यायालय में छुट्टियां हैं और वह एक महीने के लिए बंद रहेगा।" अब्बास अंसारी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के पांच विधायक रह जाएंगे।

राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जनता के प्रत्यक्ष वोटों से कराने के बारे में राजभर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, "इन पदों पर चुनाव के लिए धन और बाहुबल के इस्तेमाल से बचने के लिए सीधे जनता से चुनाव कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।" वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत के सदस्य करते हैं। इसी तरह ब्लॉक सदस्य अपने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करते हैं। इन चुनावों में धन और बाहुबल के इस्तेमाल के आरोप लगते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा