लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला, सभी विधायकों को लैपटॉप, खरीदे जाएंगे 400

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 14:31 IST

वर्ष 2016 में प्रायोगिक तौर पर विधानपरिषद के सदस्यों के लिए दो करोड़ रुपए खर्च कर 88 लैपटॉप खरीदे गए थे. उसके फायदे देखकर यह निर्णय किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे400 लैपटॉप खरीदे जाएंगे और इसी सत्र के पहले दिन से ही वे विधायकों को उपलब्ध कराए जाएंगे.पांच वर्षों के देखरेख और दुरुस्त करने का करार भी किया गया है.विकसित लैपटॉप 1 लाख 482 रुपए प्रति नग की दर से खरीदे गए हैं.

अतुल कुलकर्णी

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने राज्य का बजट सत्र एक मार्च से आयोजित करने की तैयारी की है और विधानमंडल के दोनों सदनों के सभी सदस्यों को लैपटॉप देने का निर्णय किया गया है.

इसके लिए 400 लैपटॉप खरीदे जाएंगे और इसी सत्र के पहले दिन से ही वे विधायकों को उपलब्ध कराए जाएंगे. वर्ष 2016 में प्रायोगिक तौर पर विधानपरिषद के सदस्यों के लिए दो करोड़ रुपए खर्च कर 88 लैपटॉप खरीदे गए थे. उसके फायदे देखकर यह निर्णय किया गया है.

विधानसभा के 288 और विधानपरिषद के 78 विधायकों समेत सदन का कामकाज करने वाले चुनिंदा अधिकारियों के लिए कुल 400 लैपटॉप खरीदे गए हैं. इसके लिए पांच वर्षों के देखरेख और दुरुस्त करने का करार भी किया गया है.

एचपी कंपनी के 512 जीबी हार्ड डिस्क और आई 7 जनरेशन, 8 जीबी रैम और विंडोज 10 जैसे तकनीकी रूप से विकसित लैपटॉप 1 लाख 482 रुपए प्रति नग की दर से खरीदे गए हैं. विधानसभा के पांच और विधानपरिषद के दो मिलाकर कुल सात दरवाजे हैं.

इसलिए सातों दरवाजों में एक के हिसाब से सात इंजीनियरों का भी पांच वर्षों के लिए करार किया गया है. इसके लिए 65 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. नागपुर के सत्र के लिए भी अलग से सात लोगों को नियुक्त किया जाएगा और इसके लिए 6 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमुंबईउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टीशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है