लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत

By अंजली चौहान | Updated: December 10, 2025 11:00 IST

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार को पुलिस वाहन की टक्कर एक कंटेनर ट्रक से हो गई।

Open in App

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बांदरी के पास नेशनल हाईवे-44 एक दर्दनाक हादसे में 4 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ट्रक और बम डिस्पोजल स्क्वाड की गाड़ी की टक्कर में मुरैना के चार पुलिसकर्मी मारे गए।

मारे गए लोगों की पहचान पुलिसकर्मी प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव, ड्राइवर परमाल तोमर, ये सभी मुरैना के रहने वाले थे और डॉग हैंडलर विनोद शर्मा, जो भिंड के रहने वाले थे, के रूप में हुई है।

इस हादसे में कांस्टेबल राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, ये जवान बालाघाट से बम स्क्वाड डिस्पोजल गाड़ी में लौट रहे थे। एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ट्रक और पुलिस की गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। चारों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। टीम के साथ मौजूद कुत्ता सुरक्षित है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कंटेनर ट्रक और पुलिस की गाड़ी के बीच टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ड्राइवर और अधिकारी गाड़ी के अंदर फंस गए। गाड़ी को काटकर शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया।" 

उन्होंने कहा कि श्वान दस्ते का एक कुत्ता सुरक्षित है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे और राहत अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, प्रतीत होता है कि पुलिस गाड़ी के ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshसड़क दुर्घटनाRoad accidentMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा