लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : महिला हेल्थ वर्कर पर कोविड ड्यूटी के दौरान ईसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 24, 2021 12:15 IST

मध्यप्रदेश में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही है कि यीशू का नाम लेने से कोरोना महामारी से बचा जा सकता है ।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के रतलाम जिला में स्वास्थ्यकर्ता पर धर्मपरिवर्तन का आरोपवीडियो में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा - यीशू का नाम से कोरोना महामारी से होगा बचाव भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शेयर किया वीडियो

भोपाल : मध्यप्रदेश की एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कोविड महामारी में सुरक्षित रहने के लिए यीशु मसीह से प्रार्थना करने के लिए कह रही है । भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने वीडियो ट्वीट करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया।

इस वीडियो में स्वास्थ्य कर्मी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के गांव में घर-घर जाते हुए नजर आ रही है । साथ ही वह  लोगों से सुरक्षा और संक्रमित होने पर स्वस्थ होने के लिए ईसा मसीह से प्रार्थना के लिए कह रही है । ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि वह कोरोना से बचाव के लिए यीशु की प्रार्थना करने को कहती है।

इसके अलावा वीडियो में एक शख्स स्वास्थ्यकर्मी से बहस करता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति स्वास्थ्य कर्मी से पूछता है कि ' आप लोगों से यीशु मसीह की प्रार्थना करने के लिए क्यों कह रही है। आपको यहां किसने भेजा है ? आप किस अस्पताल से है ? आप लोगों से क्यों कह रहे हैं कि वह यीशू से प्रार्थना करने से ठीक हो जाएंगे।

इसी शख्स ने वीडियो  रिकॉर्ड किया, जो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही सफेद कोट पहने हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्यक्ति को जवाब देती है कि यीशु से प्रार्थना करने से लोग बेहतर हो रहे हैं। 

रतलाम जिले के तहसीलदार बीएस ठाकुर ने कहा कि 'हमें  शिकायत मिली है कि सरकारी अनुबंध के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव में कोरोना वायरस को मार डालो अभियान के तहत ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी । उसके साथ धार्मिक पर्चे मिले थे। तहसीलदार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।'

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'क्या कोरोना वायरस  को धर्म परिवर्तन का वायरस मार देगा । हम तो डॉक्टर हेल्थ वर्कर में ही भगवान देख रहे हैं परंतु दवाई की जगह धर्म परिवर्तन की घुट्टी पिलाने वाले कतई बर्दाश्त नहीं।'

शर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा 'वीडियो बनाने वाले जागरूक व्यक्ति को मैं व्यक्तिगत रुप से नहीं जानता परंतु मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

शर्मा ने कहा कि 'यह समय किसी धर्म के प्रचार का नहीं है । डॉक्टर और चिकित्सा पेशेवर मानवता की निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं । ऐसे में महिला एक धर्म का प्रचार कर रही है यह निंदनीय है।'

इस पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर नानावारे ने कहा कि 'वह जिला कलेक्टर को रिपोर्ट भेजेंगे, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता का  अनुबंध समाप्त करने की मांग की जाएगी ।' स्थानीय पुलिस निरीक्षक  दिलीप राजोरिया ने कहा कि 'जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।'

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप