लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "फतेहपुर में मुझे किसने हराया, किसने पीएम मोदी के अभियान में बाधाएं डालीं, उनकी पहचान होगी", हार के भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2024 07:28 IST

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर लोकसभा क्षेत्र से हारने के बाद भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वह यहां पर उन्हें हराने वालों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान में बाधा डालने वालों की पहचान करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के फ़तेहपुर सीट से हारने के बाद भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने दी पहली प्रतिक्रियासाध्वी ने कहा, मुझे हराने वालों और पीएम मोदी के अभियान में बाधा डालने वालों की पहचान होगीनिरंजन ज्योति ने कहा कि मतदान से 15 दिन पहले मुझे लगा कि फतेहपुर में जरूर कुछ गड़बड़ है

फ़तेहपुर: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर लोकसभा क्षेत्र से हारने के बाद भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार नरेश चंद्र उत्तम पटेल को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह यहां पर उन्हें हराने वालों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान में बाधा डालने वालों की पहचान करेंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, "मुझे लगता है कि फ़तेहपुर में जो स्थिति थी, उससे बेहतर परिणाम मुझे मिला। मतदान से 15 दिन पहले मुझे लगा कि यहां ज़रूर कुछ गड़बड़ है लेकिन हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं ने यहां कड़ी मेहनत की, इसलिए मुझे 4,67,129 वोट मिले। मुझे यह भी लगा कि हमने जो काम फ़तेहपुर में शुरू किया था उसमें कहीं न कहीं रुकावट आई है, मैं निश्चित रूप से उन लोगों की पहचान करूंगी, जिन्होंने पीएम मोदी के अभियान में बाधाएं डालीं।''

इसके साथ साध्वी निरंजन ज्योति ने विजयी प्रत्याशी नरेश चंद्र उत्तम पटेल से विकास कार्य जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा, "फतेहपुर सदर में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जीतने वाला उम्मीदवार विकास कार्य जारी रखेगा।"

इस लोकसभा चुनाव में सपा के नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने साध्वी निरंजन ज्योति को 33199 वोटों से हराया है। गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना दबदबा बनाते हुए 37 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी ने 33 सीटों पर जीत हासिल की।

543 सदस्यीय संसद में 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 294 सीटें जीतीं और इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिलीं।

केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 272 सीटों के साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत वृद्धि दर्ज की।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४फतेहपुरBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो