लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Dates: कल दोपहर 3 बजे लोकसभा और विधानसभा चुनाव का ऐलान, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2024 14:26 IST

Lok Sabha Election 2024 Dates: निर्वाचन आयोग ने कहा कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देईसीआई ने इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर के दौरे के साथ अपना सर्वेक्षण समाप्त किया था।क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों ने 543 संसदीय क्षेत्रों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही शुरू कर दी है। भाजपा ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 267 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की हैं।

Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने कहा कि आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। लोकसभा में 543 सीट पर वोट पड़ेंगे। भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कहा कि हर राज्य में चुनाव तैयारियों का अपना राष्ट्रीय सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को करेगा। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन करना होगा।

ईसीआई ने इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर के दौरे के साथ अपना सर्वेक्षण समाप्त किया था। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों ने 543 संसदीय क्षेत्रों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही शुरू कर दी है। भाजपा ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 267 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की हैं, जबकि कांग्रेस ने दो सूचियों में 82 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब