लाइव न्यूज़ :

बिहार-काराकाट लोकसभा सीट, जातीय समीकरण के जोड़-तोड़ में जुटे उपेंद्र कुशवाहा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 18:58 IST

एनडीए गठबंधन को जहां मोदी फैक्टर और एनडीए के परंपरागत वोट का भरोसा है, वहीं, महागठबंधन को महागठबंधन से जुड़े दलों के वोट बैंक का भरोसा है. नजरें खासकर कुशवाहा जाति के वोट पर टिकी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देयहां महागठबंधन से रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और जदयू के महाबली सिंह के बीच टक्कर है।इस बार नजरें उपेन्द्र कुशवाहा के राजनीतिक भविष्य पर टिकी हुई हैं।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से काराकाट बेहद महत्वपूर्ण सीट है. पहले यह बिक्रमगंज संसदीय क्षेत्र में था, लेकिन 2008 में इसे अलग सीट का दर्जा मिला. काराकाट रोहतास जिले में है जो कभी उर्दू का बड़ा केंद्र हुआ करता था. धान का कटोरा कहे जाने वाले काराकाट लोकसभा क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक तपिश के बीच चुनावी सरगर्मी तेज है लेकिन, क्षेत्र के विकास के मुद्दे पीछे हैं. वैसे तो इस लोकसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन बात मोदी पक्ष और विपक्ष की ही हो रही है. इस बार एक बार फिर महागठबंधन से रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और जदयू के महाबली सिंह के बीच टक्कर है. वहीं, भाकपा-माले के राजाराम सिंह और सपा के घनश्याम तिवारी चुनावी जंग को रोचक बना रहे हैं. ऐसे में जातियों की गोलबंदी की कोशिश कर उपेंद्र कुशवाहा समर्थकों को भरोसा है कि जनता उनका साथ देगी लेकिन इस बार काराकाट की राजनीतिक परिस्थितियां बदली हुई हैं. कुशवाहा बहुल इस सीट वर तीन प्रमुख कुशवाहा उम्मीदवार मैदान में हैं. रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के महाबली सिंह और भाकपा-माले के राजाराम सिंह इसी समाज से आते हैं.

2014 में रालोसपा एनडीए में थी और 2019 के चुनाव में वह महागठबंधन में है. बदली राजनीतिक परिस्थिति में उपेंद्र कुशवाहा जहां लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य लेकर महागठबंन की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं, वहीं महाबली सिंह एक बार पुनः अवसर मिलने की उम्मीद के साथ एनडीए गठबंधन से चुनाव मैदान में हैं. हालांकि 2014 के चुनाव में ये जदयू प्रत्याशी के रूप में तीसरे स्थान पर रहे थे.

वैसे विकास के मुद्दों के बजाय क्षेत्र के जातीय समीकरण पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. अप्रत्यक्ष रूप से जातीय समीकरण को ही साधने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीए गठबंधन को जहां मोदी फैक्टर और एनडीए के परंपरागत वोट का भरोसा है, वहीं, महागठबंधन को महागठबंधन से जुड़े दलों के वोट बैंक का भरोसा है. नजरें खासकर कुशवाहा जाति के वोट पर टिकी हुई है.

माना यह जा रहा है कि वोट बैंक की राजनीति के बीच कुशवाहा जाति का वोट चुनाव परिणाम में निर्णायक साबित हो सकता है. वैसे, भाकपा-माले का भी अपना एक अलग वोट बैंक है. स्वराज पार्टी (लो.) के नंदकिशोर यादव ने भी मुकाबले को और रोचक बना दिया है. सपा ने घनश्याम तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. बसपा प्रत्याशी को भी कम कर इसलिए नहीं आंका जा सकता.

निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी परिणाम को उथल-पुथल करने में भूमिका निभा सकते हैं. एनडीए व महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए परंपरागत वोट को अपने पाले में बनाये रखने की बडी चुनौती है. इन दोनों के स्वजातीय वोटरों के साथ-साथ दलित-महादलित एवं अतिपिछडा वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं. फिलहाल, इस भीषण गर्मी में प्रत्याशी एवं उनके समर्थक खूब पसीना बहा रहे हैं. 

अब वोट के महज चंद दिन रह गये हैं, मतदाताओं की आवाज मुखर होने लगी है. राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि अपने परंपरागत वोट बैंक को बचाये रखना चुनौती है. 27 प्रत्याशियों में से कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो खेल भी बिगाड़ सकते हैं. काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं. जिनमें रोहतास के 3 और औरंगाबाद के 3 विधानसभा शामिल हैं. रोहतास के 3 जिलों में नोखा, डेहरी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र शामिल है. जबकि औरंगाबाद जिले से गोह, नवीनगर और ओबरा विधानसभा क्षेत्र शामिल है.

काराकाट संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 17 लाख 59 हजार 358 हैं. जिसमें पुरुष वोटर 9 लाख 27 हजार 862 और 8 लाख 31 हजार 432 महिला मतदाता हैं. जबकि थर्ड जेंडर के वोटरों की संख्या 64 हैं. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक आबादी यादव जाति का है. आंकडे के मुताबिक कुल जनसंख्या में यादव 17.39 प्रतिशत, राजपूत 10.6 प्रतिशत, कोइरी 8.12 प्रतिशत. जबकि मुसलमान 8.4 प्रतिशत और ब्राह्मण 4.8 प्रतिशत के अलावे भूमिहार 2.94 प्रतिशत हैं. ऐसे में नजरें उपेन्द्र कुशवाहा के राजनीतिक भविष्य पर टिकी हुई हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?