लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में AAP उम्मीदवार का हलफनामा पाया गया 'अधूरा'

By भाषा | Updated: April 19, 2019 05:48 IST

 आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधूरा पाया है जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है।

Open in App

 आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के हलफनामे को बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधूरा पाया है जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे जाखड़ उन 36 उम्मीदवारों में से एक है जिन्होंने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 3.28 करोड़ रुपये से ज्यादा घोषित की है।

हलफनामे के अनुसार, पेशे से वकील जाखड़ ने बीते साल आयकर रिटर्न में अपनी कमाई 9,78,458 रुपये बताई थी जबकि उसी समयावधि के दौरान उनकी पत्नी एवं सरकारी कर्मचारी अंजू जाखड़ की आमदनी 15,23,293 रुपये थी। उन्होंने 1,85,25,444.05 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है जिसमें उनके, उनकी पत्नी और उनके आश्रितों के पास जमा राशि और नकदी शामिल है। हलफनामे के अनुसार आप उम्मीदवार के पास 1,22,50,000 रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें एक करोड़ रुपये मूल्य की गांव की विरासत में मिली कृषि भूमि भी शामिल है।

इसके अनुसार, जाखड़ ने अविभाजित हिंदू परिवार के लाभार्थी के हिस्से के रूप में 2,58,243 रुपये का आयकर रिटर्न भी दाखिल किया था। हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाले जाखड़ पर 41,61,197.85 देनदारी है, जिसमें उनका कार लोन और निजी संस्थाओं और व्यक्तियों से लिया ऋण शामिल है। हालांकि उनके हलफनामे को पश्चिमी जिले के जिला चुनाव अधिकारी ने अधूरा पाया है।

उन्होंने कहा कि इसमें बकाया सरकारी करों से संबंधित पंक्ति गायब है। जाखड़ ने संपर्क करने पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हमने चुनावी हलफनामे का प्रारूप चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया है। सरकार के कर बकाया वाले कॉलम और पंक्ति के अनुक्रम में कुछ समस्या है। मैं 22 अप्रैल को संशोधित हलफनामा दाखिल करूंगा।’ भाषा सेन माधव माधव

टॅग्स :आम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?