लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: लद्दाख में बीजेपी-कांग्रेस दोनों को झटका, निर्दलीय मोहम्मद हनीफ आगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 15:42 IST

तमाम एक्जिट पोल को गलत साबित करते हुए INDIA गठबंधन ने जबरदस्त चुनाव लड़ा है। हालांकि रुझानों में अब भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत हासिल है। इस बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान लद्दाख से आए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निर्दलीय उम्मीदवार भारी पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की 543 लोकसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना जारी लद्दाख में बीजेपी-कांग्रेस दोनों को झटकानिर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफ कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों से आगे

Lok Sabha Election Result 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना जारी है। अब तक के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। तमाम एक्जिट पोल को गलत साबित करते हुए INDIA गठबंधन ने जबरदस्त चुनाव लड़ा है। हालांकि रुझानों में अब भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत हासिल है। इस बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान लद्दाख से आए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निर्दलीय उम्मीदवार भारी पड़े हैं।

आंकड़ों के मुताबिक लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफ कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों से आगे हैं। आधिकारिक रुझानों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक हनीफ को मिले 64000 वोटों के मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार सेरिंग नामग्याल को 35500 वोट और भाजपा के ताशी ग्यालसन को 30600 वोट मिले। भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में यह सीट जीती थी और 2019 में इसे बरकरार रखा था। कांग्रेस ने यह सीट सबसे अधिक छह बार जीती है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान हुआ था। क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र लद्दाख में पिछले 2 बार से जीत रही भाजपा जीत रही है। वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने और केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद इस क्षेत्र में यह पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है। भाजपा ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (लेह) के मुख्य कार्यकारी काउंसिलर-सह-अध्यक्ष ताशी ग्यालसन को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने त्सेरिंग नामग्याल को उम्मीदवार बनाया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की पूर्व नेता मोहम्मद हाजी हनीफा जान बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर 1.84 लाख से अधिक मतदाता हैं - मुस्लिम बहुल करगिल जिले में (95,926) और लेह जिले में 88,877 मतदाता हैं।

कुल 543 सदस्यीय लोकसभा में अब मिले रुझानों के अनुसार एनडीए को 296 सीटों पर बढ़त है। वहीं INDIA गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि उत्तर-प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आश्चर्यजनक रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने इस राज्य में अपना प्रभुत्व साबित किया था और कहा जाता है कि इसकी बदौलत ही वह केंद्र में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही थी। राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लद्दाखBJPकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?