लाइव न्यूज़ :

Karnataka Legislative Council MLC elections: सीएम सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र बने एमएलसी, 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने 7, भाजपा-जदएस ने 4 सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2024 20:43 IST

Karnataka Legislative Council MLC elections: कांग्रेस की बिलकीस बानो, लघु सिंचाई मंत्री एन. एस. बोसराजू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के. गोविंदराज, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष वसंत कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य इवान डिसूजा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Legislative Council MLC elections: सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।Karnataka Legislative Council MLC elections: कलबुर्गी जिला अध्यक्ष जगदेव गुट्टेदार शामिल हैं।Karnataka Legislative Council MLC elections: पिछले वर्ष यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे।

Karnataka Legislative Council MLC elections: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धरमैया और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि समेत सभी 11 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हो गए। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधान परिषद की 11 सीट के लिए 13 जून को मतदान होना था। विधान परिषद चुनाव में विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। आज उम्मीदवारी वापस लेने का अंतिम दिन था। विधानसभा में दलों के मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस ने सात, भाजपा ने तीन और जद (एस) ने एक सीट पर जीत हासिल की।

इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और कर्नाटक विधानसभा की महासचिव एम. वी. विशालाक्षी ने कहा, “ आज (नाम वापसी के अंतिम दिन) अपराह्न तीन बजे तक किसी ने उम्मीदवारी वापस नहीं ली। 11 सीट के लिए 11 उम्मीदवार थे, लिहाजा इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।”

अन्य निर्वाचित सदस्यों में सत्तारूढ़ कांग्रेस की बिलकीस बानो, लघु सिंचाई मंत्री एन. एस. बोसराजू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के. गोविंदराज, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष वसंत कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य इवान डिसूजा और पार्टी के कलबुर्गी जिला अध्यक्ष जगदेव गुट्टेदार शामिल हैं।

भाजपा से विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक एन रवि कुमार और पार्टी नेता एम जी मुले को निर्वाचित घोषित किया गया। जद(एस) के टी एन जावराय गौड़ा को भी निर्वाचित घोषित किया गया, जो पिछले वर्ष यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसBJPजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?