लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः 12 जून को कुमारस्वामी करेंगे कैबिनेट का विस्तार, खत्म होगा कांग्रेस-जेडीएस का असंतोष!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 05:02 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को घोषणा की कि कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 12 जून को होगा.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 12 जून को होगाकुमारस्वामी ने यह घोषणा राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद ट्वीट करके की.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को घोषणा की कि कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 12 जून को होगा. कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के भीतर बढ़ते असंतोष को समाप्त करने के लिए यह काफी अपेक्षित कदम था जो सरकार की स्थिरता के लिए खतरा है. कुमारस्वामी ने यह घोषणा राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद ट्वीट करके की.

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ''आज मैंने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें कैबिनेट विस्तार के लिए समय देने का अनुरोध किया. उन्होंने शपथ दिलाने के लिए 12 जून, बुधवार, पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे का समय तय किया है.'' लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और कांग्रेस-जद(एस) के खराब प्रदर्शन के बाद कैबिनेट विस्तार होने की उम्मीद की जा रही थी. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जद(एस) दोनों कर्नाटक में मात्र एक-एक सीट ही जीत पाए.

कैबिनेट विस्तार को चुनाव में हार के बाद उभर रहे असंतोष पर काबू पाने के एक तरीके के तौर पर देखा जा रहा है. कर्नाटक में कुल 34 मंत्रिपद हैं जिनमें से कांग्रेस-जद(एस) ने एक सहमति के तहत क्रमश: 22 और 12 साझा किए हैं. वर्तमान में तीन पद खाली हैं, दो जद(एस) से और एक कांग्रेस से.

गठबंधन के लिए मुश्किल इस सप्ताह के शुरू में शुरू हुई थी जब जद(एस) प्रदेश प्रमुख ए. एच. विश्वनाथ ने गठबंधन के कामकाज की आलोचना करते हुए अपना पद छोड़ दिया था जबकि कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायकों ने आम चुनाव में हार के लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं पर निशाना साधा था.

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया