लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः सीएम बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति का गठन, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री करंदलाजे को सौंपी ये जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2023 2:44 PM

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। पार्टी ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर, दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक के अपने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को भी दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :BJPजेपी नड्डाबीएस येदियुरप्पाBS YeddyurappaBasavaraj S Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस से भले ही केएल शर्मा मैदान में हैं, लेकिन मेरी लड़ाई प्रियंका गांधी से है", स्मृति ईरानी ने अमेठी मुकाबले को लेकर कहा

भारतब्लॉग: मोदी और राहुल की प्रचार शैली एकदम विपरीत

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की पूर्ति", अनुराग ठाकुर ने सीएए शुरू होने पर बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवीन पटनायक के पीछे 'कोई और' चला रहा है ओडिशा की सरकार, लोग अब बदलाव चाहते हैं", अमित शाह ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी की नजर सिर्फ सत्ता पर रहती है, जिसे कभी सोनिया गांधी ने ठुकरा दिया था", मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया भारी तंज

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: अर्थव्यवस्था का सहारा बने प्रवासी भारतीय

भारतपीएम मोदी पर खड़गे का पलटवार, कहा- "कांग्रेस आरक्षण और संविधान के लिए लड़ रही है"

भारतब्लॉग: मानव सेवा की विरासत को समृद्ध कर गए शहीद काले

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

भारतबेंगलुरु येलो अलर्ट पर, पूरे हफ्ते भारी बारिश से शहर तरबतर रहेगा