लाइव न्यूज़ :

Julana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024: 4114 वोट से आगे विनेश फोगाट, भाजपा के योगेश कुमार पिछड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 10:05 IST

Julana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था और नतीजे आज आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देJulana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024:  Julana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024:  Julana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024: 

Julana seat Vinesh Phogat Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट शुरुआती रुझान में आगे चल रही हैं। फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार से आगे चल रही हैं। फोगाट जींद जिले की जुलाना सीट से लड़ रही हैं। कुश्ती से राजनीति में आईं विनेश ने लोगों से समर्थन की अपील की ताकि उनकी पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बना सके। हालांकि, कांग्रेस ने हरियाणा में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वह सत्ता में आती है तो पार्टी के विधायक और आलाकमान इस मामले पर फैसला लेंगे।

विनेश चरखी दादरी जिले के बलाली से हैं, लेकिन उनका ससुराल जुलाना में है। जुलाना में बख्ता खेड़ा गांव उनके पति सोमवीर राठी का पैतृक गांव है। पहलवानों के विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए विनेश ने कहा कि उन्हें सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा और लाठियां खानी पड़ीं। जुलाना सीट से नामांकन के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी विनेश के साथ थे।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन में सबसे मुखर रहे थे। दोनों हाल में कांग्रेस में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जाट बहुल जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विनेश फोगाट के खिलाफ पूर्व पायलट योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024विनेश फोगाटजींदBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो