लाइव न्यूज़ :

JP Nadda In Bhagalpur: 'अंतरिक्ष से आसमान और धरती से पाताल', सभी जगह कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, चुनावी सभा में बोले जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 24, 2024 13:35 IST

JP Nadda In Bhagalpur: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार दौरे पर थे। जेपी नड्डा ने भागलपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने भागलपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित कियानड्डा ने कहा, पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगाइंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है,पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है, दूसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है

JP Nadda In Bhagalpur: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार दौरे पर थे। जेपी नड्डा ने भागलपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था, जब राजनीति और राजनेता के बारे में साधारण लोगों की मानसिकता बन गई थी कि यहां कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसे ही चलेगा, सब बेईमान हैं। लेकिन 10 वर्षों में ये अंतर आया है कि आज भारत का साधारण मानवी भी विकसित भारत के संकल्प के लिए साथ आकर खड़ा हो गया है। ये बदलता भारत है।

एक समय था, जब देश में और प्रदेश में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। नड्डा ने आगे कहा कि कोरोना के बाद, यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन आज ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नड्डा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।नड्डा ने आगे कहा कि आज से 10 साल पहले, आप जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करते थे, उस पर लिखा होता था, मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया, मेड इन जापान।

आज आपके पास जो मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है, मेड इन इंडिया। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 2014 से पहले, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री को चिट्टियां लिखकर पैसों की मांग करते थे। 1.5 लाख रुपये की मांग की जाती थी, तब जाकर कहीं एक लाख रुपये मिलते थे। बाकी पैसे जनता से इकट्ठा करके इलाज करवाते थे।

लेकिन आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।नड्डा ने आगे कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ दो बातों का गठबंधन है। पहला, परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। दूसरा, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। जो लोग जिंदगीभर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे, वही लोग भ्रष्टाचार करने के लिए आज एक साथ हो गए हैं।

टॅग्स :बिहारजेपी नड्डाभागलपुरराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट