लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने MP कांग्रेस अध्यक्षः उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

By आकाश सेन | Updated: December 16, 2023 20:55 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।वहीं उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMP कांग्रेस में बड़ा बदलाव ।पार्टी हाईकमान ने युवा नेतृत्व को सौंपी प्रदेश की कमान।एमपी कांग्रेस के नए कप्तान होंगे जीतू पटवारी । उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया  कप्तान यानी प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चौथी बार के विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि भिंड के अटेर से विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को हराया था।

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं जीतू पटवारीनवंबर 1973 में जन्मे जीतू पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा से विधायक बने थे। वे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी रह चुके हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता, लेकिन तीसरी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में पटवारी को हार का सामना करना पड़ा है। वे प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा, युवा और खेल मंत्री थे ।

चौथी बार के विधायक हैं उमंग सिंघारउमंग सिंघार (48 वर्ष) धार जिले के गंधवानी से चार बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। दो बार लोकसभा प्रत्याशी रहे। कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। झारखंड- गुजरात चुनाव में सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाली।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं हेमंत कटारेहेमंत कटारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। अटेर विधानसभा सीट से 2013 में विधायक बने। 2018 का चुनाव हारे। पिता  स्वर्गीय सत्यदेव कटारे अटेर विधानसभा सीट से 4 बार से विधायक और मप्र सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

नई नियुक्तियों में जातियों का रखा ख्याल

• ओबीसी: जीतू पटवारी इंदौर के राउ से विधायक थे। जो इस बार चुनाव हार गए। पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं।• आदिवासी: उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। उमंग सिंघार भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री रहीं जमुना देवी के भतीजे हैं।

• ब्राह्मणः हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

 

टॅग्स :Madhya Pradeshmadhya pardeshकांग्रेसकमलनाथराहुल गांधीCongress CommitteekamalnathRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?