लाइव न्यूज़ :

झारखंड में सरकार गिराने की साजिशः खरीद-फरोख्त मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपी, रिमांड पर लेगी रांची पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2021 18:55 IST

रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही कोर्ट रिमांड पर दिए जाने पर कोई निर्णय लेगी. रिमांड मिलने पर पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिए जाने की अनुमति मांगी है. दिल्ली-मुंबई भेज कर विशेष टीम से जांच करवाई गई.मामले में पुलिस अभी तक अनुसंधान का कोई जानकारी नहीं दे रही है.

रांचीः झारखंड में विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने रांची सिविल कोर्ट में आवेदन दिया है और जेल में बंद तीनों अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की मांग की है.

रांची पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को पूछताछ के लिए 3 दिनों की रिमांड दिए जाने की अनुमति मांगी है. रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही कोर्ट रिमांड पर दिए जाने पर कोई निर्णय लेगी. रिमांड मिलने पर पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ करेगी.

बता दें कि दिल्ली-मुंबई भेज कर विशेष टीम से जांच करवाई गई. इस मामले में पुलिस अभी तक अनुसंधान का कोई जानकारी नहीं दे रही है. रांची पुलिस ने तीन लोगों को सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में राजद्रोह समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इन तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है.

इस मामले में जेल भेजे गए अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद के स्वीकारोक्ति बयान में साजिशकर्ताओं के संपर्क में रहने वाले विधायकों के नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन आरोपियो के द्वारा नाम बताने के बावजूद बयान में केवल विधायक जी लिखा गया है.

सूत्रों के अनुसार जांच के लिए दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम ने होटल विवांता के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. इसमें होटल से निकलने के बाद झारखंड के तीनों विधायकों के जयकुमार बेलखडे के साथ जाने की बात सामने आई है. उधर, विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले की सीबीआइ जांच को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में पीआइएल दायर किया गया है.

यह याचिका प्रार्थी पंकज कुमार यादव की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने दायर की है. उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग से भी कराने का आग्रह किया गया है. प्रार्थी ने सीबीआइ, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (इडी), बेरमो से कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह (अनूप सिंह), एसएसपी रांची आदि को प्रतिवादी बनाया है.

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टीझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)झारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र