लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Chunav: रांची से चुनाव लड़ेंगी सांसद महुआ मांझी, JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2024 16:15 IST

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में मतदान होगा। झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। झामुमो ने अभी तक 36 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी रांची से चुनाव लड़ेंगी। झामुमो ने अभी तक 36 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। झामुमो ने एक्स पर लिखा है कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं ! जय झारखंड !! झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में मतदान होगा। 

मांझी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह झामुमो की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था।

यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। झामुमो की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।

बसंत सोरेन ने दुमका सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था। झामुमो की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे की मौजूदगी में झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तिवारी का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से होगा। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने तिवारी को 23,522 मतों से हराया था।

तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस सीट पर बड़े अंतर से जीतूंगा, क्योंकि इस बार मेरे लिए इस सीट पर कोई चुनौती नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री ठाकुर ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। तिवारी ने कहा कि ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।

दुबे ने दावा किया कि भाजपा झारखंड में हरियाणा जैसी जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से भाजपा में शामिल हुए कमलेश सिंह ने पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह ने कहा, ‘‘मुझे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिए जाने पर गर्व है।

मैं इस बार 25,000 से भी ज्यादा मतों के अंतर से सीट पर जीत हासिल करूंगा।’’ सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में राकांपा के टिकट पर इस सीट से राजद के संजय कुमार सिंह यादव को 9,849 मतों से हराया था। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा