लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभाः पुरानी पेंशन योजना लागू करने की कोई योजना नहीं, सीएम सोरेन बोले-शराबबंदी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2022 15:55 IST

Jharkhand Assembly: झारखंड विकास मोर्चा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक प्रदीप यादव के एक प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह स्पष्टीकरण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में इसपर सहमति जतायी है।क्या राजस्थान की अशोक गहलोत नीत सरकार की तरह झारखंड में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। राज्य में शराब पर पाबंदी लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

Jharkhand Assembly: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की फिलहाल पुरानी पेंशन योजना लागू करने की कोई योजना नहीं है।

 

झारखंड विकास मोर्चा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक प्रदीप यादव के एक प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह स्पष्टीकरण दिया। ज्ञातव्य है कि दो दिन पहले ही राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग लेकर उनसे मिलने आये सरकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में इसपर सहमति जतायी है।

विधानसभा में प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि क्या राजस्थान की अशोक गहलोत नीत सरकार की तरह झारखंड में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में शराब पर पाबंदी लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

झारखंड विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह के राज्य में शराबबंदी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार शराबबंदी लागू नहीं करेगी। पांडेय ने कहा था कि बिहार की भांति झारखंड में भी शराबबंदी लागू होने से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भारी कमी आयेगी लेकिन मुख्यमंत्री ने इससे साफ इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शराबबंदी लागू करने का फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है।’’ इससे पूर्व दीपिका पांडेय सिंह ने शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि शराब के कारण घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है और महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं।  

टॅग्स :झारखंडझारखंड बजटहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?