लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के वायरल वीडियो को लेकर केंद्र पर हमलावर हुईं जया बच्चन, कहा- इसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, लेकिन भारत में नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 24, 2023 14:40 IST

अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने कहा कि मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का महीनों पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद दुनिया राज्य में हिंसा पर चर्चा कर रही थी, लेकिन देश के नेताओं ने चर्चा नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देजया बच्चन ने संसद में मणिपुर अशांति को संबोधित नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की।उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा नहीं चाहती।उन्होंने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगा, मैं पूरा वीडियो नहीं देख सकी। मैं शर्मिंदा थी।

नई दिल्ली: अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने संसद में मणिपुर अशांति को संबोधित नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का महीनों पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद दुनिया राज्य में हिंसा पर चर्चा कर रही थी, लेकिन देश के नेताओं ने चर्चा नहीं की।

जया ने सोमवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है लेकिन हमारे देश में नहीं, इससे ज्यादा मैं क्या कह सकती हूं। सरकार चर्चा नहीं चाहती।" जया ने आगे कहा, "सरकार दूसरे राज्यों के मुद्दों पर तो बोल रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश और एमपी के बारे में क्या? उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उनके राज्यों में क्या हो रहा है। वैसे भी उनके पास बहुत लंबे समय तक ये राज्य सरकारें नहीं रहेंगी।"

पिछले हफ्ते जया बच्चन ने कहा था कि वह मणिपुर की आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाए जाने का पूरा वीडियो नहीं देख सकीं क्योंकि उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। 

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, "मुझे बहुत बुरा लगा, मैं पूरा वीडियो नहीं देख सकी। मैं शर्मिंदा थी। ये मई में हुआ था, लेकिन वायरल अब हुआ। लेकिन, किसी ने सहानुभूति में एक शब्द भी नहीं कहा। ये महिलाओं की सुरक्षा के बारे में है। लेकिन आप ऐसी बातें कहते हैं जैसे हमने एक पैनल के लिए 50 प्रतिशत महिलाओं को चुना है।"

टॅग्स :जया बच्चनमणिपुरसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा