लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: आतंकियों की तलाश में बड़ा तलाशी अभियान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 23, 2024 12:10 IST

Jammu-Kashmir: पुलिस सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके पास अभी तक हमले के बारे में कोई विश्वसनीय सुराग नहीं है, लेकिन उन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों से संदिग्धों को उठाया है।

Open in App

Jammu-Kashmir: सेना ने अन्‍य सुरक्षाबलों के साथ मिल कर उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के वानीगाम पट्टन इलाके में आज सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है क्‍योंकि इलाके में आतंकियों के घुसपे की खबरें थीं। जबकि गगनगीर नरसंहार के प्रति अब पुलिस ने भी कहा है कि हमलावर हाल ही में बांडीपोरा-गुरेज के इलाके से उस पार से आए थे।

सूत्रों ने बताया कि वानीगाम में देड़े गए अभियान में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल हैं, जिन्होंने संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सुरक्षा बलों ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और तलाशी अभियान के लिए वानीगाम पट्टन और उसके आसपास के प्रमुख बिंदुओं को सुरक्षित कर लिया। इस समय बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की प्रकृति और इसके परिणाम के बारे में आधिकारिक बयान और आगे के विवरण की प्रतीक्षा है, और तदनुसार अपडेट किया जाएगा।

इस बीच पुलिस सूत्रों के अनुसार, गगनगीर नरसंहार के प्रति प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कर्मचारियों को निशाना बनाने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठिए हो सकते हैं, जो बांडीपोरा से जिले में आए थे। पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा कि हमलावरों ने हाल ही में घाटी में घुसपैठ की है। 

एक पुलिस सूत्र ने कहा कि जीवित बचे लोगों से हमारी पूछताछ से पता चलता है कि हमलावर स्थानीय नहीं थे। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वे पाकिस्तानी आतंकवादी थे, जो हाल ही में गुरेज सेक्टर से घाटी में घुसपैठ कर आए थे। कंगन के पीछे एक ऊंची पर्वत श्रृंखला गुरेज और बांडीपोरा को जोड़ती है। एक अन्‍य सूत्र के बकौल, ऐसा लगता है कि आतंकवादी हमले के बाद जंगलों में भाग गए हैं।

रविवार को एपीसीओ इंफ्राटेक के सात कर्मचारी मारे गए, जिसमें एक स्थानीय डॉक्टर भी शामिल था, जब आतंकवादियों ने रणनीतिक जेड-मोड़ सुरंग में उनके शिविर पर गोलीबारी की, जो कंगन शहर और सोनमर्ग पर्यटक रिसॉर्ट को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोड़ती है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके पास अभी तक हमले के बारे में कोई विश्वसनीय सुराग नहीं है, लेकिन उन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों से संदिग्धों को उठाया है।

टॅग्स :आतंकवादीJammuArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा