लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा मामले में जामिया विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार, हिंसा की साजिश रचने का है आरोप

By रामदीप मिश्रा | Published: April 02, 2020 12:13 PM

Delhi Violence Case: गिरफ्तार छात्र का नाम मीरान हैदर है और वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र है। हैदर पर आरोप है कि उसने दिल्ली हिंसा की साजिश रची है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में हुई हिंसा मामले में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक छात्र को गुरुवार (02 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया है। यह हिंसा 24-25 फरवरी को हुई थी, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में हुई हिंसा मामले में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक छात्र को गुरुवार (02 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया है। यह हिंसा 24-25 फरवरी को हुई थी, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र का नाम मीरान हैदर है और वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र है। हैदर पर आरोप है कि उसने दिल्ली हिंसा की साजिश रची है। साथ ही साथ कहा जा रहा है कि इस हैदर की गिरफ्तारी होने के बाद उसके कई अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि 24-25 फरवरी को आगजनी, तनाव की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी सुलगती थी। चांदबाग, भजनपुरा, गोकलपुरी, मौजपुर, कर्दमपुरी और जाफराबाद जैसे कई इलाकों में दो समूहों के लोगों के बीच संघर्ष देखा गया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैना किया गया। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। दंगे संशोधित नागरिकता कानून और समर्थन करने वालों और विरोध करने वालों के बीच झड़प से शुरू हुए थे। 

दिल्ली में हिंसा की पहली सूचना 24 फरवरी की दोपहर आई थी और अंतिम सूचना 25 फरवरी को रात 11 बजे के बाद नहीं मिली थी। हिंसा को रोकने में दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना गृह मंत्री ने की थी और कहा था कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा को पूरी दिल्ली में नहीं फैलने देने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। दिल्ली के कुल 203 थाने हैं और हिंसा केवल 12 थाना क्षेत्रों तक सीमित रही। 

उन्होंने कहा था कि दिल्ली दंगों के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कोई निर्दोष परेशान नहीं होगा। इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच हो रही हैं। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। 

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजामिया मिलिया इस्लामिया मना रहा 103वें स्थापना दिवस, खास मौके पर आज हिंदी-उर्दू कविता से गुलजार होगी शाम

भारतजामिया हिंसा केस: शरजील इमाम, सफूरा जरगर समेत अन्य पर चलेगा मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

भारतजामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंसारी ऑडिटोरियम में असामाजिक तत्वों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का विरोध, लगाये गये विवादित नारे

भारतबीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर जामिया में बवाल, प्रदर्शन कर रहे छात्र हिरासत में

भारतछायावाद युग का साहित्य सामाजिक सांस्कृतिक और औपनिवेशिक दासता से मुक्ति का साहित्य है: प्रो चंद्रदेव यादव

भारत अधिक खबरें

भारतममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय, TMC ने किया चुनाव आयोग का रुख

भारतLok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी संविधान की नहीं कांग्रेस की चिंता करें, जिसे उन्होंने बर्बाद कर दिया है", आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस नेता पर हमला

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारतराजनाथ सिंह ने कहा- "अब तो पाकिस्तान भी भारत के शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरने को स्वीकार कर रहा"