जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंसारी ऑडिटोरियम में असामाजिक तत्वों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का विरोध, लगाये गये विवादित नारे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 3, 2023 07:49 AM2023-03-03T07:49:59+5:302023-03-03T08:00:00+5:30

दिल्ली के जामिया नगर स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी ओपन एयर ऑडिटोरियम में ‘रंगोत्सव’ नाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसका कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विरोध किया गया और छात्रों को जबरन होली मानने से रोका गया।

Protest against Holi in Jamia Millia Islamia's Ansari Auditorium, controversial slogans raised | जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अंसारी ऑडिटोरियम में असामाजिक तत्वों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का विरोध, लगाये गये विवादित नारे

साभार- ट्विटर

Highlightsजामिया मिल्लिया इस्लामिया में असामाजिक तत्वों द्वारा होली मिलन समारोह का विरोध किया गया होली मिलन ‘रंगोत्सव’ का आयोजन डॉक्टर एमए अहमद अंसारी ऑडिटोरियम में किया गया थाअसामाजिक तत्वों ने न केवल होली मिलन का विरोध किया बल्कि विवादास्पद नारा भी लगाया

दिल्ली:जामिया मिल्लिया इस्लामिया में होली की छुट्टी से पूर्व कुछ छात्रों द्वारा होली मनाये जाने को लेकर कथिततौर पर असामाजिक तत्वों ने विरोध किया और होली खेल रहे छात्र-छात्राओं को ऐसा करने से मना किया गया। जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों द्वारा न केवल छात्रों द्वारा होली खेले जाने का विरोध किया गया बल्कि विवादास्पद नारा भी लगाया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जामिया नगर स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी ओपन एयर ऑडिटोरियम में बुधवार को ‘रंगोत्सव’ नाम से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा होली के गीत पर नाचने और जश्न मनाये जाने का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन तभी वहां कुछ असामाजिक तत्व आ गये और गाने को जबरन बंद करवा कर होली मानने से रोका गया।

पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा ने इस संबंध में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कुछ लोग जबरन होली कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं और साथ में 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। नारे के अलावा वीडियो में कई तरह की आपत्तिजनक बातें भी सुनाई दे रही है और छात्रों को जबरन होली खेलने से रोका जा रहा है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में स्वाति गोयल ने असामाजिक तत्वों द्वारा जामिया में होली के बहिष्कार का पोस्टर भी साझा किया गया, जिसमें छात्रों को हदीस का हवाला देते हुए होली को काफिरों का त्योहार बताते हुए होली से दूर रहने के लिए कहा गया है।

मालूम हो कि इस साल आगामी 8 मार्च को देशभर में होली के त्योहार का आयोजन किया जाएगा। रंगों का त्योहार होली भारत के प्रमुख एक प्रसिद्ध त्योहार है, जिसमें रंगों के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाता है। धर्म से इतर होली का पर्व गंगा-जमुनी तहजीब को कायम करने वाला माना जाता है। जिसमें अबीर और गुलाल के जरिये आपसी सामाजिक प्रेम और बंधुत्व की भावना को कायम करने की कोशिश की जाती है। 

Web Title: Protest against Holi in Jamia Millia Islamia's Ansari Auditorium, controversial slogans raised

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे