लाइव न्यूज़ :

ईटानगर नगर निगमः भाजपा ने 20 में से 14 सीट पर दर्ज की शानदार जीत, पासीघाट नगर परिषद पर पीपीए ने का कब्जा, 8 में से 5 सीट, ईटानगर-पासीघाट में कांग्रेस 0

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 16:23 IST

Itanagar Municipal Corporation:

Open in App
ठळक मुद्देItanagar Municipal Corporation:Itanagar Municipal Corporation:Itanagar Municipal Corporation:

Itanagar: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) चुनाव में 20 में से 14 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को घोषित नतीजों में यह जानकारी दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव तारू तालो ने बताया कि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) के आठ में से पांच वार्ड जीतकर परिषद पर कब्जा कर लिया है। विपक्षी कांग्रेस ईटानगर और पासीघाट दोनों नगर निकायों में एक भी सीट नहीं जीत सकी। भाजपा ने ईटानगर नगर निगम के 20 वार्डों में से 14 में जीत हासिल की, जिनमें चार वार्डों में उसके उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दो सीट, जबकि एक सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।

ईटानगर नगर निगम में 10 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। आईएमसी और पीएमसी दोनों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए कराए गए थे। पीएमसी चुनाव में पीपीए के उम्मीदवारों ने आठ में से पांच वार्ड जीते, जबकि भाजपा ने दो वार्डों में जीत हासिल की और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।

आठ सदस्यीय पीएमसी में चार महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। तालो ने बताया कि जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) की 186 और ग्राम पंचायत सदस्य (जीपीएम) की 1,947 सीट समेत पंचायत निकायों के लिए मतों की गिनती जारी है और मतपत्रों से गिनती होने के कारण नतीजों में देर होगी। पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव 15 दिसंबर को एक साथ कराए गए थे। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?