लाइव न्यूज़ :

साल 2023 तक चीन से भी ज्यादा हो सकती है भारत की आबादी, बन जाएगा दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश: यूएन रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 13:41 IST

संयुक्त राष्ट्र ने जन्संख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या को भी पार कर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 15 नवंबर 2022 तक दुनिया की जनसंख्या 8 बिलियन पहुंच जाएगी। संयुष्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट ये बताती है कि 2030 तक दुनिया की जनसंख्या साढ़े आठ बिलियन पहुंचने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लिए बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बनी हुई है जनसंख्या काबू करने के लिए लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूक किया गया संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अनुमान के मुताबिक 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी

नई दिल्ली: सयुंक्त राष्ट्र ने दुनिया की जनसंख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया कि फिलहाल दुनिया की जनसंख्या 1950 से अब तक की सबसे धीमी गति से बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट में दिए गए डाटा से अनुमान लगाया गया कि 2030 तक दुनिया की आबादी 8 बिलियन पहुंच सकती है। वहीं 2050 तक दुनिया की जनसंख्या साढ़े 9 बिलियन से ज़्यादा होगी और 2080 तक इसके 10 मिलियन को भी पार कर जाने का अनुमान है। रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या को लेकर अनुमान लगाया है कि 2023 तक सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में भारत चीन को भी पीछे छोड़ देगा। भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट चिंता का विषय है। 

आज मनाया जा रहा विश्व जनसंख्या दिवस बता दें कि सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। 11 जुलाई, 1987 को ग्लोबल जनसंख्या 5 अरब हो गई थी।  संयुक्त राष्ट्र संघ ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की।  इसके बाद 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को काबू करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इसके साथ ही पहली बार वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया गया। 

हर साल होती है अलग थीम

हर साल विश्व जनसंख्या दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है।  जैसे कि कुल विश्व जनसंख्या 8 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली है।  विश्व जनसंख्या दिवस 2022 का विषय है '8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर- अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रवर्ल्ड पापुलेशन डेचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज