लाइव न्यूज़ :

"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: August 3, 2025 14:02 IST

Malegaon Blast Case: साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि मालेगांव विस्फोट मामले में उन्हें 'पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए मजबूर किया गया'

Open in App

Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में हुए बम धमाके केस से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।  साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए "मजबूर" किया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऐसा न करने पर उन्हें "बहुत प्रताड़ित" किया गया। उन्होंने रविवार को कहा, "हाँ, मुझे मजबूर किया गया था। मैंने दबाव में आकर किसी का नाम नहीं लिया, किसी को झूठा नहीं फंसाया...इसलिए, मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया।"

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पहले कहा था कि उन्होंने लिखित में बताया है कि मालेगांव विस्फोट मामले की जाँच के दौरान किन लोगों के नाम लेने के लिए उन्हें मजबूर किया गया था। उनकी यह टिप्पणी उस समय आई है जब कुछ दिन पहले ही उन्हें और छह अन्य लोगों को इस मामले में एक विशेष एनआईए अदालत ने बरी कर दिया था।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मालेगांव मामले में अदालत का फैसला "भगवा, सनातन और राष्ट्र" की जीत का प्रतीक है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "भगवा, सनातन और राष्ट्र की विजय हुई है। मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैं भविष्य में भी देश के लिए हर संभव प्रयास करती रहूँगी।"

मीडिया को दिए अपने हालिया बयान में साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "...भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुँह काले हुए हैं। समाज और देश ने उन्हें करारा जवाब दिया है।" 

उन्होंने आगे कहा, "अदालत का फैसला बिल्कुल स्पष्ट है। यह उन लोगों के मुँह पर तमाचा है जिन्होंने इसे 'भगवा आतंकवाद' कहा था...उन्होंने इसे पहले भी 'भगवा आतंकवाद' और 'हिंदू आतंकवाद' कहा था। महाराष्ट्र के चव्हाण (पृथ्वीराज चव्हाण) ने 'सनातन आतंकवाद' और 'हिंदुत्व आतंकवाद' पर बात की है। वे उसी श्रेणी के लोग हैं। वे सभी कांग्रेस के सदस्य हैं।"

उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है। भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "धर्म और सत्य हमारे पक्ष में थे, इसलिए हमारी जीत निश्चित थी। सत्यमेव जयते! मैंने यह पहले भी कहा था और यह अब सिद्ध हो गया है... देश हमेशा धर्म और सत्य के साथ रहा है और हमेशा रहेगा।"

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमालेगांव धमाकामोदीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो