लाइव न्यूज़ :

पंजाब में हुक्का बारों पर स्थायी रुप से रोक लगेगी रोक, राष्ट्रपति कोविंद से विधेयक को मंजूरी मिलने का इंतजार

By भाषा | Updated: November 18, 2018 17:54 IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन पर रोक तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 को हाल ही में मंजूरी दी है। पंजाब विधानसभा ने मार्च में यह विधेयक पारित किया था। 

Open in App

पंजाब में तंबाकू के इस्तेमाल पर अंकुश संबंधी विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के हुक्का बार पर स्थायी रुप से रोक लग गयी है। देश में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद पंजाब हुक्का बार और लाउंज पर पाबंदी लगाने वाला तीसरा राज्य है। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन पर रोक तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 को हाल ही में मंजूरी दी है। पंजाब विधानसभा ने मार्च में यह विधेयक पारित किया था। 

यह कानून लाने का लक्ष्य विभिन्न रुपों में तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाना तथा तंबाकू उत्पादों के सेवन से उत्पन्न बीमारियों पर रोकथाम करना है। 

एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब में बारों में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं। पंजाब विधानसभा में यह विधेयक पेश करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा था कि पंजाब में हुक्का-शीशा धुम्रपान की नयी प्रवृति चल पड़ी है और दिनों-दिन यह बढ़ती जा रही है।

ये बार रेस्तरानों, होटलों, क्लबों में खुल रहे हैं। यहां तक की शादियों में भी हुक्के पेश किए जा रहे हैं। मोहिंद्रा ने कहा था, ‘‘हुक्का में सबसे हानिकारक अवयव निकोटिन है, जिसे कार्सिनोजेनिक (कैंसरकारी) के रुप में जाना जाता है।’’ 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया