लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल में बाढ़ से हाहाकार, किन्नौर में जलप्रलय; फंसे नागारिकों को बचा रही सेना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 11:05 IST

Himachal Pradesh Flash Floods: ऋषि डोगरी घाटी के ऊँचाई वाले इलाकों में बादल फटने से आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को अपनी चपेट में ले लिया और एक व्यक्ति घायल हो गया।

Open in App

Himachal Pradesh Flash Floods: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना ने एक घायल समेत चार लोगों को बचाया। इस बारे में बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बादल फटने से बुधवार शाम को आई अचानक बाढ़ के कारण किन्नौर जिले की ऋषि डोगरी घाटी के ऊंचाई वाले इलाके प्रभावित हो गए और सतलुज नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया। सेना ने बताया कि यह स्थल सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के अधीन गंगथांग बरलम की ओर एक सक्रिय सड़क निर्माण क्षेत्र था।

बयान में कहा गया है कि किन्नौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से तत्काल अनुरोध प्राप्त होने पर, सेना ने तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) की एक टुकड़ी को तैनात किया। अंधेरा, तेज धाराओं और दुर्गम इलाके का सामना करते हुए टीम उस स्थान पर पहुंची और नदी के दूर किनारे पर चार नागरिकों को फंसा हुआ पाया।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सटीकता से काम करते हुए एचएडीआर टीम ने रात्रिकालीन बचाव कार्यों में सहायता के लिए उस क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था की और फंसे हुए नागरिकों को ऊंचाई वाले और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

टीम ने घायल व्यक्ति को भी निकाला और उसे रेकांग पियो के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। सेना ने कहा कि लॉजिस्टिक्स ड्रोन हाई एल्टीट्यूड (एलडीएचए) प्रणाली सहित नयी पीढ़ी के उपकरणों का उपयोग बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पार आवश्यक वस्तुओं, जैसे खाने-पीने की चीजें और नारियल पानी, को पहुंचाने के लिए किया गया ताकि फंसे हुए लोगों को रात के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं हो सके और उनकी जान बच सके।

बयान के अनुसार, बचाए गए नागरिकों को पूह स्थित सैन्य शिविर ले जाया गया। पानी कम होने पर फंसे हुए लोगों को वापस उनके घरों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'