लाइव न्यूज़ :

Monsoon: चक्रवात बिपरजॉय के कमजोर होने से 18 से 20 जून तक केरल में हो सकती है भारी बारिश, इन जिलों में हाई अलर्ट- IMD

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 07:50 IST

आईएमडी के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय अब कमजोर हो रहा है जिस कारण जल्द ही केरल में सही तरीके से मॉनसून की एंट्री हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात बिपरजॉय अब कमजोर होता दिख रहा है। ऐसे में आईएमडी ने 18 से 20 जून तक केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण मॉनसून को सही से केरल में आने में देरी हुई है।

तिरुवनंतपुरम: मौसम विभाग ने केरल में मॉनसून को लेकर एक चेतावनी जारी किया है। विभाग ने कहा है कि राज्य में 18 जून के बाद से बारिश तेज होने वाली है। आईएमडी के अनुसार, केरल में आने वाले दिनों यानी 18 से 20 जून के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गर्मी से पूरा उत्तर भारत बहुत परेशान है, ऐसे में लोगों को यहां पर मॉनसून के आने का बेस्बरी से इंतजार है। 

बता दें कि केरल में मॉनसून बहुत पहले ही आ गया है लेकिन वह फिर कमजोर हो गया था। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय के कारण केरल में मॉनसून कमजोर हुआ है। उधर चक्रवात बिपरजॉय ने भारत में लैंडफॉल कर दिया है और वह गुजरात में अपना प्रभाव दिखा रहा है और धीरे-धीरे यह कमजोर भी हो रहा है। ऐसे में चक्रवात बिपरजॉय के कमजोर होने से केरल में बारिश होने और मॉनसून के फिर से सही से सक्रिय होने की बात सामने आई है। 

केरल के इन शहरों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने केरल के कुछ जिलों जैसे पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम और इडुक्की में 18 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और लोगों को इससे सावधान रहने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, 19 जून को पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड में भी तेज बारिश होगी। यही नहीं इस दिन वायनाड, त्रिशूर, इडुक्की और अलाप्पुझा में भी तेज वर्षा की संभावना जताई जा रही है। 

20 जून को इन जिलों में होगी बारिश

आईएमडी ने 20 जून को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि केरल में जब से मॉनसून शुरू हुआ है तब से सामान्य ले कम बारिश देखी गई है। केरल में मॉनसून ने 8 जून को दस्तक दी थी जो एक हफ्ताह की देरी से आया था।  

टॅग्स :मानसूनकेरलचक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा