लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: बरोदा में हार से गठबंधन सरकार में खटपट, मनोहर लाल खट्टर बोले- 'जजपा के वोट नहीं मिले, इसलिए हारे'

By बलवंत तक्षक | Updated: November 13, 2020 07:15 IST

हरियाणा में बरोदा उपचुनाव में योगेश्वर दत्त की हार के साथ बीजेपी और जजपा गठबंधन में खटपट भी शुरू हो गई है. मनोहर लाल खट्टर ने हार का ठीकरा जजपा पर फोड़ दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअगर जजपा के पूरे वोट मिलते तो योगेश्वर दत्त को 70 से 75 हजार तक वोट मिलते: मनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटाला ने इस बात को सिरे से नकार दिया है कि भाजपा उम्मीदवार को जजपा के वोट नहीं मिले

चंडीगढ़: नवंबर हरियाणा में बरोदा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में खटपट शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि भाजपा को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वोट नहीं मिले. खट्टर के इस बयान ने जजपा नेताओं को नाराज कर दिया है. गठबंधन के सहारे भाजपा बरोदा का रण जीतने की उम्मीद पाले हुए थी.

'जजपा के वोट नहीं मिले इसलिए हुई हार'

खट्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा कि अगर जजपा के पूरे वोट मिलते तो हमारे प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 70 से 75 हजार तक वोट मिलते और भाजपा जीत जाती. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हार कर भी जीते हैं.

इस बार भाजपा को 50 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जो पिछले चुनाव की तुलना में करीब 13 हजार ज्यादा हैं. उपचुनाव में हार के बावजूद भाजपा में उत्साह का जिक्र करते हुए खट्टर ने कहा कि हमारा जो वोट प्रतिशत बढ़ा है, वह विकास के कारण ही बढ़ा है.

उधर, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से जब खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब बैठक होगी तो इसकी समीक्षा जरूर की जाएगी कि भाजपा क्यों नहीं जीत पाई?

भाजपा और जजपा के संबंधों में खटास बढ़ने के आसार

इस बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि भाजपा उम्मीदवार को जजपा के वोट नहीं मिले. उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त को 50 हजार से ज्यादा वोट मिलना साबित करता है कि उन्हें गठबंधन का पूरा समर्थन मिला है.

राजनीति के जानकारों का कहना है कि बरोदा उपचुनाव के बाद भाजपा और जजपा के संबंधों में खटास बढ़ने के आसार हैं.

मुख्यमंत्री खट्टर जहां मान रहे हैं कि भाजपा को जजपा के वोट नहीं मिले, वहीं उप मुख्यमंत्री चौटाला भी समझ रहे हैं कि किसान जजपा के भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनाने के उनके फैसले से नाराज हैं. खट्टर के बयान के बाद लोगों ने अंदाज लगाना शुरू कर दिया है कि आने वाले दिनों में भाजपा और जजपा के बीच विवाद और बढ़ सकता है.

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणायोगेश्वर दत्तदुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला