लाइव न्यूज़ :

Haryana: STF ने करनाल समेत कई जिलों में हमले की कोशिश को किया नाकाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार; विस्फोटक बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 10:40 IST

Haryana: पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने गिरोह के सरगना नौनी राणा के निर्देश पर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से कुछ दिन पहले करनाल में विस्फोटक सामग्री लेकर आया था।

Open in App

Haryana:  हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर करनाल और पड़ोसी जिलों में बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। आधिकारिक बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा/नौनी राणा गिरोह के खूंखार और सक्रिय सदस्य अमर सिंह उर्फ ​​मुच्छ के रूप में की गयी है। उसे 25 नवंबर को करनाल-इंद्री रोड से गिरफ्तार किया गया था। एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ करनाल के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके पास से एक विदेशी स्वचालित पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। आरोपी अमर को 26 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से गहन पूछताछ के लिए उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने गिरोह के सरगना नौनी राणा के निर्देश पर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से कुछ दिन पहले करनाल में विस्फोटक सामग्री लेकर आया था।

अमर ने खुलासा किया कि उसने करनाल में एक सुनसान जगह पर विस्फोटक छिपा रखा था और हमले के लिए सही मौके का इंतजार कर रहा था। एसटीएफ टीम ने बृहस्पतिवार को करनाल की कर्ण झील के पीछे झिंझरी गांव के नजदीक राजमार्ग के पास आरोपियों द्वारा चिह्नित स्थान की खुदाई करके दो हथगोले और एक आईईडी बरामद किया।

फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और बम निरोधक दस्ते को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार जांच से पता चला है कि यह गिरोह करनाल और आसपास के जिलों में किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। 

टॅग्स :हरियाणाSTFबमbomb
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा