लाइव न्यूज़ :

Haryana Cabinet: नायब सैनी ने जातिगत समीकरणों को संतुलित करते हुए 13 विधायकों को मंत्रिमंडल में किया शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2024 16:53 IST

हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। महिपाल ढांडा, जो पिछले मंत्रिमंडल से अपनी सीट बरकरार रखने वाले दो भाजपा नेताओं में से एक हैं, को शामिल किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देनए मंत्रिमंडल में दलित, ब्राह्मण और जाट समुदाय से दो-दो विधायक, चार ओबीसी, एक राजपूत, एक पंजाबी और एक बनिया शामिलहरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैंमहिपाल ढांडा, जो पिछले मंत्रिमंडल से अपनी सीट बरकरार रखने वाले दो भाजपा नेताओं में से एक हैं

Haryana Cabinet: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद नायाब सिंह सैनी की ताजपोशी गुरुवार को हुई। सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में समुदाय और जाति के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को 13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। हरियाणा के नए मंत्रिमंडल में दलित, ब्राह्मण और जाट समुदाय से दो-दो विधायक, चार ओबीसी, एक राजपूत, एक पंजाबी और एक बनिया शामिल हैं। हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। महिपाल ढांडा, जो पिछले मंत्रिमंडल से अपनी सीट बरकरार रखने वाले दो भाजपा नेताओं में से एक हैं, को शामिल किया गया। 

भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज, जिन्हें पहले नायब सैनी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था, इस बार जगह पाने वाले एकमात्र पंजाबी है। छह बार के विधायक कृष्ण लाल पंवार और दो बार के विधायक कृष्ण बेदी नायब सैनी 2.0 सरकार में दलित चेहरे हैं। ब्राह्मण समुदाय से दो बार के लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा और पलवल विधायक गौरव गौतम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में राज्य की 90 सीटों में भाजपा को 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। जबकि कांग्रेस को 37 सीटें हासिल हुई हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को दो सीटें मिली हैं। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। राज्य में चुनाव 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा