लाइव न्यूज़ :

हरियाणा भाजपाः आखिर क्यों हारे 2024 विधानसभा चुनाव में 42 सीट?, कई मंत्री और विधायक प्रभारी नियुक्त, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2025 10:53 IST

Haryana BJP: फीडबैक लेने के साथ ही विधायकों, पूर्व विधायकों, मंत्री, संगठन पदाधिकारियों की डयूटी भी लगा दी गईं हैं, ताकि जवाबदेही बनी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रियों-विधायकों को एक-एक और हलके का जिम्मा दिया है।हलकों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। एक बार जाकर वर्करों व आम लोगों के साथ मीटिंग करनी होगी।

चंडीगढ़ः भाजपा ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। टीम हरियाणा को विपक्षी हलकों की कमान सौंप दी हैं। विधायक की तरह काम करना शुरू कर दिया है। मिशन-2029 की तैयारियों में जुटी हरियाणा की नायब सरकार टीम हरियाणा के 42 मंत्रियों व विधायकों की जिम्मेदारी डबल की गई है। खुद के निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा मंत्रियों-विधायकों को एक-एक और हलके का जिम्मा दिया है।

अब पार्टी द्वारा इन हलकों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। विधायकों को अलॉट किए गए हलकों में महीने में कम से कम एक बार जाकर वर्करों व आम लोगों के साथ मीटिंग करनी होगी। हलकों में स्थानीय लोगों की राय और आने वाले वक्त के लिए फीडबैक लेने के साथ ही विधायकों, पूर्व विधायकों, मंत्री, संगठन पदाधिकारियों की डयूटी भी लगा दी गईं हैं, ताकि जवाबदेही बनी रहे।

हरियाणा: भाजपा ने 2024 के चुनावों में हारी 42 सीट पर पार्टी विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने कई मंत्रियों सहित पार्टी विधायकों को उन 42 विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया है जिन पर 2024 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह निर्णय मंगलवार को यहां भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया।

हरियाणा विधानसभा के लिए 2024 में चुनावों में भाजपा कुल 90 में से 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई। कांग्रेस ने 37 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो और तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उन 42 सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किए जिनका सदन में प्रतिनिधित्व विपक्षी विधायक कर रहे हैं।

इन सीट में अंबाला शहर, बरोदा, जुलाना, डबवाली, सिरसा, आदमपुर, हिसार, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक, झज्जर, नूंह और पंचकूला शामिल हैं। प्रभारियों में मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतम, राव नरबीर सिंह, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती सिंह राव और श्रुति चौधरी के नाम शामिल हैं।

हालांकि, वरिष्ठ मंत्री अनिल विज का नाम सूची में नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायकों को कई जिम्मेदारियां दी गई हैं जिसके तहत वे जमीनी स्तर पर काम करेंगे ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके, नए विकास कार्यों की जरूरतों का पता लगाया जा सके और जनता की शिकायतों का समाधान किया जा सके। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024नायब सिंह सैनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो